Used Yamaha RX 100: देश में जब भी दमदार पिक-अप वाली बाइक्स का जिक्र होता है तो नब्बे के दशक के सड़कों की बेताज बादशाह रही Yamaha RX100 का जिक्र जरूर होता है। हालांकि अब कंपनी ने इस बाइक का प्रोडक्शन आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया है, लेकिन आज भी बाइक लवर्स के बीच ये बाइक खासी लोकप्रिय है। इस के स्पोर्ट् बाइक्स के दौर में भी इस कम्यूटर बाइक का जलवा कम नहीं हुआ है। यदि आप भी Yamaha RX 100 के हार्डकोर फैन है तो ये आपके लिए बेहतर मौका है।
प्रमुख कमर्शियल साइट OLX पर इस समय Yamaha RX 100 के कई मॉडल बिक्री के लिए मौजूद हैं। हम उन्हीं में से कुछ चुनिंदा बाइक्स की डिटेल आज आपके लिए लेकर आए हैं। इन बाइक्स की शुरुआती कीमत 20,000 रुपये है। हालांकि ये बाइक्स काफी पुरानी है लेकिन इन्हें कुछ पैसे खर्च कर मॉडिफाई कराया जा सकता है। इसके साथ ही आप Yamaha की लेजेंड रही RX 100 के मालिक बन सकते हैं, तो आइये जानते हैं इन बाइक्स के बारे में –
1)- Yamaha RX 100: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार ये बाइक 1995 का मॉडल है और अब तक ये बाइक 35,000 किलोमीटर तक का सफर कर चुकी है। इसे असके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। वेबसाइट पर दिए गए विवरण के अनुसार इस बाइक का अगला पहिया 80% और पिछला पहिया 70% तक सुरक्षित है। ये बाइक दिल्ली के भलसवा इलाके में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसकी कीमत 30,000 रुपये तय की गई है।
2)- Yamaha RX 100: ये बाइक भी बिक्री के लिए इस वेबसाइट पर उपलब्ध है। दी गई जानकारी के अनुसार ये बाइक 1998 का मॉडल है और अब तक 23,000 किलोमीटर तक चल चुकी है। इसके बारे दिए गए विवरण के अनुसार इसका मालिक इसे जल्द से जल्द बेचना चाहता है, ये बाइक दिल्ली के गांधी विहार इलाके में बिक्री के लिए उपलब्ध है। मैरून कलर के इस बाइक की कीमत महज 25,000 रुपये तय की गई है।
3)- Yamaha RX 100: ये हमारे इस सूची की सबसे कम कीमत की बाइक है। इस बाइक के बारे में बताया गया है कि ये 1996 का मॉडल है और अब तक ये बाइक 30,000 किलोमीटर तक चल चुकी है। मैरून कलर की इस में क्रोम मड गॉर्ड का प्रयोग किया गया है। ये बाइक दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसकी कीमत 20,000 रुपये तय की गई है।
नोट: यहां पर बाइक्स के बारे में जो भी बातें बताई गई हैं वो OLX वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार है। इस वेबसाइट पर लोग अपने द्वारा बेचे जाने वाले वाहनों के बारे में स्वयं ही जानकारी साझा करते हैं। किसी भी पुराने वाहन की खरीद से पहले उसके दस्तावेजों और कंडीशन के बारे में पूरी तस्दीक करना न भूलें। OLX कहता है कि, किसी भी खरीद फरोख्त के दौरान ऑनलाइन पैसों का लेन-देन बिल्कुल न करें।