Used Maruti Suzuki Cars Online: हर कोई चाहता है कि वो एक अदद कार का मालिक हो, लेकिन कई बार उंची कीमत और लो बजट के चलते लोग अपने इस सपने को साकार नहीं कर पाते हैं। यदि आपके साथ भी ऐसा ही है तो आप Maruti Suzuki की यूज्ड कार फर्म “Truvalue” के माध्यम से कम कीमत में पुरानी कारों को खरीद सकते हैं। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर बेहद ही कम कीमत में पुरानी Swift Dzire और Omni जैसी कारें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। तो आइये जानते हैं उन कारों के बारे में –
Maruti Swift Dzire: यह देश की सबसे ज्यादा बेची जाने वाली एंट्री लेवल सिडान कार है। यह कार भी Truvalue वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार यह कार 2016 का मॉडल है और यह पेट्रोल वर्जन का एंट्री लेवल वैरिएंट LXI है। अब तक यह कार 1,50,232 किलोमीटर चल चुकी है और इसे इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। इसकी कीमत महज 2.30 लाख रुपये तय की गई है।
Maruti Omni: कंपनी की मशहूर यूटिलिटी व्हीकल ओमनी भी इस वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। 5 सीटों वाली यह एमपीवी 2016 का मॉडल है और अब तक यह 54,651 किलोमीटर तक चल चुकी है। इसे इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। इसके साथ कंपनी 1 साल की वारंटी, 3 फ्री सर्विसिंग और 2 स्टेप्स वेरिफिकेशन भी प्रदान कर रही है। इसकी कीमत महज 2.15 लाख रुपये तय की गई है।
Maruti WagonR: यह हमारी इस सूची की सबसे सस्ती कार है, मारुति सुजुकी की टॉल ब्वॉय के रूप में मशहूर इस कार का एंट्री लेवल पेट्रोल वैरिएंट इस वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। दी गई जानकारी के अनुसार यह कार 2012 का मॉडल है और अब तक यह कार 39,843 किलोमीटर तक चल चुकी है। इसके साथ कंपनी 6 महीने की वारंटी, 3 फ्री सर्विसिंग और 2 स्टेप वेरिफिकेशन भी दे रही है। इसकी कीमत महज 2.10 लाख रुपये तय की गई है।
नोट: यहां पर कारों के बारे में जो भी बातें बताई गई हैं वो “Truvalue” वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार है। पुराने वाहनों को खरीदने से पहले उनकी कंडीशन और कागजातों की पूरी जांच करना बेहद जरूरी होता है। यह सभी कारें दिल्ली में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
