Used Second Hand Mahindra SUV Online: भारतीय बाजार में स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (SUV) वाहनों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। लेकिन कई बार लोग उंची कीमत और टाइट बजट के चलते एसयूवी वाहनों को खरीद नहीं पाते हैं। यदि आपके साथ भी कुछ ऐसा ही है और आप भी टाइट बजट के चलते गाड़ी खरीदने में परेशानी का सामना कर रहे हैं तो आप Droom नाम की कमर्शियल शॉपिंग साइट से बेहद ही कम कीमत में यूज्ड एसयूवी वाहनों को खरीद सकते हैं। इस समय कंपनी की वेबसाइट पर नई Maruti Alto से भी कम दाम में Mahindra Scorpio और XUV 500 जैसी SUV बिक रही हैं। तो आइये जानते हैं इन गाड़ियों के बारे में –
Mahindra XUV500: कंपनी की मशहूर स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल XUV500 इस Droom वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। दी गई जानकारी के अनुसार यह W6 वैरिएंट है और 2013 का मॉडल है। अब तक यह एसयूवी 89,696 किलोमीटर तक का सफर कर चुकी है। इसे इसके तीसरे मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। इस एसयूवी के साथ इंश्योरेंस कॉपी, सर्विस लॉग और वारंटी की कॉपी भी मौजूद है। इसकी कीमत 4.05 लाख रुपये तय की गई है।
Mahindra Bolero: कंपनी की बेस्ट सेलिंग एसयूवी महिंद्रा बोलेरो भी इस वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। दी गई जानकारी के अनुसार यह 2009 का मॉडल है और अब तक 65,000 किलोमीटर तक चल चुकी है। इसे इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। महिंद्रा बोलेरो शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में खासी मशहूर है, इस एसयूवी की कीमत महज 3.70 लाख रुपये तय की गई है।
Mahindra Scorpio: महिंद्रा की सबसे मशहूर और शानदार एसयूवी के तौर पर जानी जाने वाली महिंद्रा स्कॉर्पियो का VLX मॉडल भी इस वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। दी गई जानकारी के अनुसार यह एसयूवी 2005 का मॉडल है और अब तक यह एसयूवी 1,88,000 किलोमीटर तक चल चुकी है। इसे इसके दूसरे मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। इस एसयूवी की कीमत महज 2.50 लाख रुपये तय की गई है।
नोट: यहां पर कारों के बारे में जो भी बातें बताई गई हैं वो Droom वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार है। पुराने वाहन खरीदने से पहले उनके कंडीशन और दस्तावेजों के बारे में पूरी जानकारी करना बेहद ही जरूरी होता है। बिना वाहन मालिक से मिले या फिर वाहन देखें और पूरी जांच के किसी भी तरह के ऑन लाइन पैसों का लेनदेन न करें। यह सभी गाड़ियां दिल्ली में बिक्री के लिए उपलब्ध है।