Used Mahindra Cars in Cheapest Price: भारतीय बाजार में एसयूवी वाहनों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। ज्यादातर लोग हैचबैक और सिडान के बजाय स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल को तरजीह देते हैं। लेकिन कई बार उंची कीमत और टाइट बजट के चलते लोग एसयूवी वाहनों को खरीद नहीं पाते हैं। यदि आपके साथ भी ऐसा ही है तो आप कमर्शियल शॉपिंग साइट Droom से बेहद ही कम कीमत में Mahindra Scorpio और Thar जैसी एसयूवी खरीद सकते हैं। यहां पर इन एसयूवी वाहनों की शुरुआती कीमत Maruti Alto से भी कम है, तो आइये जानते हैं इन गाड़ियों के बारे में –

Mahindra XUV500: हमारी इस सूची में सबसे पहला नाम महिंद्रा की फुल साइज एसयूवी एक्सयूवी 500 का है। Droom वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार यह एसयूवी 2013 का मॉडल है और अब तक 89,696 किलोमीटर तक चल चुकी है। इसे इसके तीसरे मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। यह डीजल वर्जन का W6 मॉडल है इसकी कीमत महज 4.02 लाख रुपये तय की गई है।

Mahindra Bolero: कंपनी की बेस्ट सेलिंग एसयूवी में से एक बोलेरो भी इस वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। दी गई जानकारी के अनुसार यह महिंद्रा बोलेरो का SLE मॉडल है। यह एसयूवी 2009 का मॉडल है और अब तक यह 65,000 किलोमीटर तक चल चुकी है। इसे इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। दी गई जानकारी के अनुसार इसकी कीमत 3.70 लाख रुपये तय की गई है।

Mahindra Thar: महिंद्रा की मशहूर ऑफरोडिंग व्हीकल थार भी इस वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। दी गई जानकारी के अनुसार यह एसयूवी 2014 का मॉडल है और इसे इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। अब तक यह एसयूवी 20,000 किलोमीटर तक चल चुकी है और फोर व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस है। इसकी कीमत महज 2,83,771 रुपये तय की गई है।

Mahindra Scorpio: कंपनी की सबसे ज्यादा मशहूर एसयूवी स्कॉर्पियो भी इस वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। ड्रूम वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार यह 2.6 CRDE साल 2008 का मॉडल है। इस एसयूवी को इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। अब तक यह एसयूवी 78,000 किलोमीटर तक चल चुकी है और इसकी कीमत महज 2.85 लाख रुपये तय की गई है।

नोट: यहां पर गाड़ियों के बारे में जो भी बातें बताई गई है वो Droom वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार है। पुराने वाहन खरीदने से पहले उनके दस्तावेज और कंडीशन के बारे में पूरी तस्दीक करना बेहद ही जरूरी होता है। बिना वाहन मालिक से मिले या वाहन की जांच किए किसी भी तरह का ऑनलाइन लेन देन न करें। यह सभी गाड़ियां दिल्ली में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।