Maruti Suzuki की कारें देश भर में खासी लोकप्रिय हैं। वर्षों का विश्वास और कंपनी की किफायती और बेहतर कारों के बदौलत ये कंपनी घरेलु बाजार में पैसेंजर कार सेग्मेंट में 50 प्रतिशत से ज्यादा की हिस्सेदारी रखती है। लेकिन कई बार टाइट बजट और उंची कीमत के कारण लोग मारुति की कारें भी नहीं खरीद पाते हैं।
लेकिन कंपनी न केवल नई कारों की बिक्री करती है बल्कि अपने आधिकारि यूज्ड कार फर्म Truevalue के माध्यम से पुरानी कारों की भी खरीद फरोख्त करती है। जहां पर Maruti Swift Dzire से लेकर WagonR जैसी कारें बेहद कम कीमत में उपलब्ध हैं। तो आइये जानते हैं इस समय कौन कौन सी कारें सस्ते दाम में मिल रही हैं।
Maruti Swift Dzire: एंट्री लेवल सिडान सेग्मेट में मारुति सुजुकी की डिजायर कार सबसे ज्यादा बेची जाती है। Truevalue पर इस कार के डीजल वर्जन का पहला मॉडल LDI बिक्री के लिए उपलब्ध है। दी गई जानकारी के अनुसार ये कार 2012 की है और अब तक इस कार ने 72,235 किलोमीटर का सफर किया है। इस कार की कीमत महज 3 लाख 75 हजार रुपये तय की गई है। इसके साथ कंपनी 6 महीने की वारंटी और 3 फ्री सर्विस भी दे रही है।
Maruti Swift: मारुति की बेहतरीन हैचबैक कार स्विफ्ट के डीजल वर्जन का टॉप मॉडल ZDI भी इस वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। दी गई जानकारी के अनुसार ये कार 2012 की है और अब तक इस कार ने 52,620 किलोमीटर का सफर किया है। इसे इसके पहले मालिक द्वारा बेच जा रहा है। इस कार की कीमत महज 3 लाख 40 हजार रुपये तय की गई है। इसके साथ कंपनी 6 महीने की वारंटी और 3 फ्री सर्विस भी दे रही है।
Maruti Ritz: मारुति की रिट्ज हैचबैक, जिसकी बिक्री अब कंपनी ने बंद कर दी है। ये कार भी यहां पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। बता दें कि, इस कार का इंजन और मैकेनिज्म बिलकुल स्विफ्ट जैसा ही है। दी गई जानकारी के अनुसार ये कार 2012 की है और अब तक इस कार ने 86,869 किलोमीटर का सफर किया है। इसे इसके पहले मालिक द्वारा बेच जा रहा है। इस कार की कीमत महज 2 लाख 80 हजार रुपये तय की गई है। इसके साथ कंपनी 6 महीने की वारंटी और 3 फ्री सर्विस भी दे रही है।
Maruti WagonR: मारुति वैनगआर के पेट्रोल वर्जन का एंट्री लेवल वैरिएंट LXI भी इस वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। दी गई जानकारी के अनुसार ये कार 2013 का मॉडल है और अब तक इस कार ने 68,000 किलोमीटर का सफर किया है। इसे इसके पहले मालिक द्वारा बेच जा रहा है। इस कार की कीमत महज 2,58,000 रुपये तय की गई है।
नोट: यहां पर कारों के बारे में जो भी बातें बताई गई हैं, वो मारुति सुजुकी की यूज्ड कार फर्म Truevalue के वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार है। पुराने वाहन खरीदने से पहले उनकी कंडीशन और दस्तावेजों की पूरी तस्दीक करना बेहद जरुरी होता है।