कार का शौक हर किसी का होता है, लेकिन बजट नहीं होने की वजह से ये सपना अधूरा रह जाता है। हालांकि, वर्तमान दौर में फाइनेंस के जरिए नई कार खरीदना भी आसान है, लेकिन इसे खरीदने के बाद असल मुश्किल ईएमआई चुकाने में आती है। ऐसे में आपके लिए सेकेंड हैंड कार खरीदना ज्यादा सही रहता है।
सेकेंड हैंड कार में आपको एक साथ पैसे देने पड़ सकते हैं लेकिन ओवरआल फायदे का सौदा होगा। कम बजट में आप अपने कार का शौक पूरा कर सकेंगे। आज हम आपको टाटा और फोर्ड की कारों के बारे में बताएंगे, जिसे खरीद कर आप कार का शौक पूरा कर सकते हैं। ये कारें 2 लाख के बजट में हैं।
Tata Manza : टाटा की Manza Aura Quadrajet कार को खरीदने के लिए आपको 2 लाख रुपये खर्च करने होंगे। 2011 मॉडल की इस कार को 75,000 किलोमीटर चलाया गया है। वहीं, कार दिल्ली में पहले ओनर द्वारा बिक रही है। इस 5 सीटर कार की माइलेज 18.8 kmpl, इंजन 1248 CC, मैक्स पावर 90 bhp, टॉर्क 200Nm@ 1750-3000rpm, व्हील साइज 5.5J x 15 है। इस कार का रंग मैरून है।
कार वॉल्युम 460 लीटर, इंजन टाइप डीजल है। कार की लंबाई 4413 mm, चौड़ाई 1703 mm, उंचाई 1550 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 165 mm है। व्हीलबेस की बात करें तो 2520 mm और कर्ब वेट 1200 किलोग्राम है। इसके अलावा ग्रॉस वेट 1650 किलोग्राम है। कार में सेंट्रल लॉकिंग, पावर डोर लॉक, चाइल्ड सेफ्टी लॉकर, रियर सीट बेल्ट है।
Ford Figo: फोर्ड की चर्चित यूज्ड कार Figo की कीमत 1.79 लाख रुपये है। 2010 मॉडल की इस कार को पहले ओनर द्वारा बेचा जा रहा है। कार करीब 60 हजार किलोमीटर चल चुकी है। इसके माइलेज की बात करें तो 15.6 kmpl, इंजन 1196 CC, मैक्स पावर 70 bhp और टॉर्क 102Nm@ 4000rpm का है।
ये 5 सीटर है, मतलब 5 लोग आराम से कार में आ जाएंगे। इस कार का कलर ग्रे है। इसका गियर बॉक्स 5 है। कार की लंबाई 3795mm, चौड़ाई 1680mm, उंचाई 1427mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 168mm है। कार की व्हीलबेस 2489mm और कर्ब वेट 1075kg है।
इन दोनों कार को खरीदने के लिए आपको https://www.cardekho.com/ की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इस वेबसाइट पर मॉडल सर्च करने के बाद आपको कार की डिटेल मिल जाएगी। इसके बाद अपने मोबाइल नंबर को रजिस्टर्ड का सेलर्स से संपर्क कर सकते हैं।