टाटा ने अपनी दमदार और शानदार SUV को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह SUV लैंड रोवर के प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है। इस कार को कंपनी ने 2018 के ऑटो एक्सपो में पेश किया था। कंपनी ने इसके 4 मॉडल लॉन्च किए हैं। SUV को टाटा ने ओमेगा प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। यह एसयूवी 4,598mm लंबी, 1,894mm चौड़ी, 1,706mm ऊंची है। इसका व्हीलबेस भी अच्छा है यह 2,741mm है। इसक ग्राउंड क्लीयरेंस 205mm का है। टाटा हैरियर में 425 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। इसके अलावा इसमें 50 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसके फीचर्स की बात करें तो इसके टॉप वेरिएंट Harrier XZ में 8.8 इंच का टच स्क्रीन वाला इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह ऐप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है।
इसके अलावा इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, जेबीएल साउंड सिस्टम, लेदर अपहोल्स्ट्री, रिवर्स कैमरा, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स और वाइपर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज़ कंट्रोल दिए गए हैं। पैकेज का एक हिस्सा छह एयरबैग, EBD के साथ ABS, एक हिल-होल्ड और डिसेंट फंक्शन, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल और एक रोलओवर मिटिगेशन सिस्टम हैं।
Tata Harrier में फिएट का 2.0 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है जो 140BHP की पावर देता है। वहीं इसका टॉर्क 350 न्यूटन मीटर का है। इसमें 6 स्पीड का गियर बॉक्स दिया गया है। यह फ्रंट व्हील ड्राइव है। आगे चलकर इसमें पेट्रोल इंजन और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलेगा। टाटा हैरियर 4 व्हील ड्राइव नहीं है। इसमें ऑफ रोड के लिए कई मोड दिए गए हैं। इसके लिए सेंटर कंसोल में एक नोब दिया गया है।
2019 tata harrier की कीमत की बात करें तो इसका शुरूआती मॉडल XE है इसकी कीमत 12.69 लाख रुपए है। इसके बाद आता है XM वेरिएंट इसकी कीमत 13.75 लाख रुपए है। tata harrier का XT वेरिएंट लेने के लिए 14.95 लाख रुपए खर्च करने होंगे। वहीं टाटा हैरियर का टॉप वेरिएंट XZ लेने के लिए 16.25 लाख रुपए खर्च करने होंगे। यह सब कीमत एक्स शोरूम हैं।