Suzuki Gixxer ABS को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। सबसे खास बात है कि इसमें सेफ्टी का पूरा ख्याल रखा गया है। Suzuki Gixxer, ABS जैसे सेफ्टी फीचर के साथ आने वाली सस्ती बाइक बन गई है। ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) को जिक्सर के फ्रंट व्हील में लगाया गया है। इसे दोनों व्हील्स में नहीं लगाया गया है। एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम से स्पीड में चल रही बाइक को आसानी से रोका जा सकता है। नई Suzuki Gixxer ABS में 155 सीसी का एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। इसमें दिया गया इंजन सिंगल सिलेंडर है। इसमें 5 स्पीड का गियरबॉक्स दिया गया है। जिक्सर का इंजन 14.6bHP की पावर जेनरेट करता है। वहीं इसका मेक्सिमम टॉर्क 14 न्यूटन मीटर का है। Suzuki Gixxer ABS को 3 कलर में खरीदने का ऑप्शन है। इनके नाम हैं मेटेलिक ट्राइटॉन ब्लू विद ग्लास स्पार्कल ब्लैक, कैंडी सोनोमा रेड विद मेटेलिक सोनिक सिल्वर और ग्लास सार्कल ब्लैक।

सुजुकी जिक्सर की ब्रेकिंग की बात करें तो इसमें फ्रंट में 266mm की डिस्क प्लेट दी गई है। इसके अलावा इसके रियर में 240mm की डिस्क प्लेट दी गई है। वहीं इसकी सवारी को आरामदायक बनाने के लिए इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसके रियर में मोनोशॉक दिए गए हैं। Suzuki Gixxer ABS का इंस्टूमेंट क्लस्टर पूरी तरह से डिजिटल दिया गया है। इसके अलावा इसमें LED टेल लाइट दी गई है। इसके साथ ही बाइक में ऑटोमेटिक हैडलेंप ऑन फीचर दिया गया है। इसकी कीमत की बात करें तो इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 87,250 रुपए है। ट्विन डिस्क जिक्सर वेरिएंट के मुकाबले यह मॉडल 6,321 रुपये महंगा है।

Gixxer ABS में साथ ही एक ट्विन-एक्सहॉस्ट, 3-स्पोक लाइट व्हील, स्टेप्ड सीट और एक टू पीस रियर फेंडर दिया गया है। सुजुकी जिक्सर एबीएस का मुकाबला भारत में Honda CB Hornet 160R, Yamaha FZ-S Fi, Bajaj Pulsar NS160 और TVS Apache RTR 160 4V बाइक्स से होगा।

एक्स-शोरूम कीमतें दिल्ली में
रियर ड्रम वेरियंट: 77,015 रुपए
रियर डिस्क वेरियंट: 80,929 रुपए
एबीएस वेरियंट: 87,250 रुपए