Used Cheapest Maruti Suzuki Cars: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी न केवल नई कारों की बिक्री करती है बल्कि अपने यूज्ड कार फर्म Truevalue के माध्यम से पुराने कारों की भी बिक्री करती है। कंपनी इस फर्म के माध्यम से पुरानी कारों की खरीद फरोख्त करती है। इस समय कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर Maruti Alto से भी कम दाम में Swift और WagonR जैसी कारें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। तो आइये जानते हैं उन कारों के बारे में –

Maruti Swift Dzire: अपने सेग्मेंट की बेस्ट सेलिंग कॉम्पैक्ट सिडान कार स्विफ्ट डिजायर भी Truvalue की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार यह पेट्रोल वर्जन का फर्स्ट मॉडल है। अब तक यह कार अब तक 1,24,779 किलोमीटर तक चल चुका है और यह 2016 का मॉडल है। इस कार को इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। इसकी कीमत महज 3.15 लाख रुपये तय की गई है।

Maruti Wagon R: कंपनी की मशहूर टॉल ब्वॉय मॉडल हैचबैक कार वैगनआर भी इस वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार यह कार 2012 का मॉडल है और अब तक 66,027 किलोमीटर तक चल चुका है। यह पेट्रोल वर्जन का फर्स्ट वैरिएंट LXI है। इस कार को इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। इस कार की कीमत महज 2.25 लाख रुपये तय की गई है।

Maruti Swift: कंपनी की मशहूर हैचबैक कार स्विफ्ट का भी पेट्रोल मॉडल यहां पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार यह कार 2011 का मॉडल है। अब तक यह कार 55,313 किलोमीटर तक चल चुकी है और इसे इसे दूसरे मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। इस कार की कीमत महज 1.94 लाख रुपये तय की गई है।

नोट: यहां पर कारों के बारे में जो भी बातें बताई गई हैं वो Truvalue की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार है। ट्रूवैल्यू मारुति सुजुकी की ही फर्म है। यहां से कार खरीदने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि यहां पर कारों की गुणवत्ता और दस्तावेजों की पूरी जांच करने के बाद ही उन्हें बिक्री के लिए पेश किया जाता है। इसके अलावां देश भर में ट्रूवैल्यू के स्टोर भी उपलब्ध हैं। यहां पर दी गई सभी कारें दिल्ली में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।