कम बजट में कार खरीदने का इरादा रखते हैं तो आपके लिए एक बेस्ट डील है। ये डील Hyundai के कार की है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
दरअसल, Hyundai i10 कार सिर्फ 2 लाख रुपये के रेंज में मिल रही है। ये कार 2010 मॉडल है और इसका फ्यूल टाइप पेट्रोल है। इस कार को दिल्ली के प्रीत विहार में बेचा जा रहा है। कार को करीब 56 हजार किलोमीटर चलाया गया है। पहले ओनर द्वारा बेची जा रही इस कार का रंग सफेद है। कार के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इंजन 1197 cc है।
कार की लंबाई 3565 mm, चौड़ाई 1595 mm और हाइट 1550 mm के अलावा व्हीलबेस 2380 mm है। इस कार में सीटिंग कैपिसिटी 5 लोगों की है। इस कार का फ्यूल टैंक कैपिसिटी 35 लीटर है। इस कार का फ्रंट ब्रेक टाइप Disc और रियर ब्रेक टाइप ड्रम है।
इसी तरह की एक अन्य डील ड्रूम की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ये डील साल 2008 मॉडल की Hyundai i10 Magna की है। करीब 80 हजार किलोमीटर चल चुकी ये कार पहले ओनर द्वारा बेची जा रही है। ये कार फतेहाबाद में बेची जा रही है।
इसके बिक्री की कीमत 1 लाख 50 हजार रुपये रखी गई है। 5 सीटर इस कार की माइलेज 12.8 kmpl, इंजन 1197 cc, मैक्स पावर 80bhp और व्हील साइज 13 इंच है। इस कार की व्हील बेस 2380 mm, चौड़ाई 1595 mm, लंबाई 3565 mm, हाइट 1550 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 165 mm है।
4500 रुपये टोकन अमाउंट : ड्रूम की वेबसाइट पर मौजूद डील के लिए एक टोकन अमाउंट देना होगा। ये टोकन अमाउंट 4500 रुपये का है। ये रकम रिफंडेबल है। मतलब ये कि अगर डील किसी भी वजह से नहीं हो पाती है तो आपको टोकन अमाउंट रिफंड कर दिए जाएंगे।