देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड अब दक्षिण कोरिया पहुंच चुकी है। कंपनी ने अपना पहला शोरूम दक्षिण कोरिया के सिओल प्रांत के ‘Hannam Daero’ में शुरु किया है। यहां पर रॉयल एनफील्ड अपने 3 मॉडलों की बिक्री करेगी, जिसमें बुलेट 500, क्लॉसिक 500 और हिमालय बुलेट 500 शामिल हैं।
दक्षिण कोरिया में Bullet 500 की कीमत 5,500,000 वान (कोरियन मुद्रा), Classic 500 की कीमत 5,950,000 वान और Classic 500 Chrome की कीमत 6,200,000 वान तय की गई है। इसके अलावा हिमालयन मॉडल की कीमत 4,950,000 वान तय की गई है। भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 की शुरुआती कीमत 1.21 लाख रुपये है।
आपको बता दें कि कंपनी ने बुलेट 500 में 499 सीसी की क्षमता का फ्यूल इंजेक्शन, सिंगल सिलेंडर युक्त 4 स्ट्रोक इंजन का प्रयोग किया है। वहीं क्लॉसिक 500 मॉडल में कंपनी ने 499 सीसी की क्षमता का सिंगल सिलेंडर युक्त ट्वीप स्पॉर्क इंजन का प्रयोग किया है। इसके अलावा हिमालयन मॉडल में कंपनी 411 सीसाी की क्षमता का फ्यूल इंजेक्शन एयर कूल्ड का इंजन प्रयोग किया गया है। सभी बाइक्स में कंपनी ने 5 स्पीड गियर बॉक्स को शामिल किया है।
रॉयल एनफील्ड एशिया पेसिफिक बिजनेस हेड विमल संबली ने कहा कि, “हमारा ध्यान विशेष रूप से एशिया प्रशांत क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हमारी पहुंच को बनाए रखने और विस्तार करना है। रॉयल एनफील्ड ने APAC क्षेत्र में 20 प्रतिशत की दर से सालाना वृद्धि को बरकरार रखा है। दक्षिण कोरिया में अपने ब्रांड की शुरुआत करने से हम सभी काफी रोमांचित हैं।