रॉयल एनफील्ड की बाइक्स दुनिया भर में आसानी से मॉडिफाई और कस्टमाइज की जाती रही हैं। मॉडिफिकेशन के मामले में इसकी बाइक्स काफी मशहूर हैं। अब EIMOR कस्टम्स ने रॉयल एनफील्ड क्लॉसिक 500 को मॉडिफाई कर के शानदार आर्मी लुक दिया है। इस नई बाइक को ‘Arsenal’ नाम दिया गया है। तो आइये जानते हैं इस मॉडिफिकेशन के बारे में —
अब आप इस बाइक को देखते हैं तो सबसे पहले आपका ध्यान इसके हेडलाइट पर जाता है। इसमें डुअल कलर हेडलैंप का प्रयोग किया गया है। इसे अलग अलग ग्रिल में फिट किया गया है। जो कि इस बाइक के फ्रंट लुक बेहतर बनाते हैं। इसमें कस्टमाइज एलॉय व्हील लगाया गया है, इसके अलावा इनके टायर भी काफी चौड़े हैं।
टायर पर बाइक का नाम लिखा हुआ है। ये EIMOR कस्टम्स का एक पारंपरिक तरीका है जो कि इनके द्वारा मॉडिफाई की गई अन्य बाइक्स में भी देखने को मिलता है। इसके फ्यूल टैंक डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है, बस इसे आर्मी ग्रीन कलर से पेंट किया गया है। इसके अलावा इसमें कस्टम फ्लैट सीट का प्रयोग किया गया है।
इस बाइक में कस्टम लेग गार्ड और ट्वीन पॉर्ड इंस्ट्रूमेंट कलस्टर को शामिल किया गया है। डिजाइन और पेंट वर्क के अलावा इसके मैकेनिज्म और इंजन इत्यादि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बाइक का स्वीच गियर, सस्पेंशन और एग्जॉस्ट इत्यादि कंपनी के स्टॉक मॉडल का ही है। हालांकि इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है कि इस मॉडिफिकेशन के लिए कितने पैसे खर्च किए गए हैं।
बता दें कि, Royal Enfield Classic 500 में कंपनी ने 499cc की क्षमता का एयर कूल्ड इंजन का प्रयोग किया गया है। जो कि 27.2 Bhp की पावर और 41.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स को शामिल कियाग गया है। रॉयल एनफील्ड का
क्लॉसिक रेंज काफी मशहूर है।