Hero MotoCorp ने हाल ही में घरेलू बाजार में अपनी लोकप्रिय कम्यूटर बाइक Hero Super Splendor को नए BS6 इंजन के साथ अपडेट कर लांच किया था। कंपनी ने इस बाइक में न केवल इंजन को अपडेट किया है बल्कि इसके ब्रेकिंग, सस्पेंशन और साइज में भी बड़ा बदलाव किया गया है। जो कि इसे अपने निकट्तम प्रतिद्वंदियों से बेहतर बनाते हैं। तो आइये जानते हैं इस नई BS6 Hero Super Splendor से जुड़ी खास बातें –

इंजन: कंपनी ने नई Super Splendor में BS6 मानक वाले 125 cc की क्षमता का सिंगल सिलिंडर युक्त एयर कूल्ड इंजन का प्रयोग किया है। जो कि XSens तकनीक से पूरी तरह से लैस है। ये इंजन 10.73 bhp की दमदार पावर और 10.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि इसका पावर आउटपुट पिछले BS4 मॉडल के मुकाबले तकरीबन 14 प्रतिशत तक बढ़ गया है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स और कंपनी की खास i3S तकनीक को भी इसमें शामिल किया गया है, जो कि बाइक के माइलेज को बेहतर बनाता है।

साइज में बड़ी: कंपनी ने इस बाइक के साइज में भी बदलाव किया है। इसमें नया डायमंड फ्रेम चेचिस दिया गया है। इसके अलावा फ्रंट में 15 mm का एक्सट्रा ट्रैवेल टेलेस्कोपिक सस्पेंशन और पिछले हिस्से में 7.5 mm का एक्सट्रा ट्रैवेल शॉक ऑर्ब्जवर सस्पेंशन दिया गया है। कंपनी ने इस बाइक के ग्राउंड क्लीयरेंस को भी 20 mm तक बढ़ाकर 180 mm का कर दिया है। जो कि आपके राइड को और भी आरामदेह बनाता है।

बेहतरीन सीट्स और ब्रेकिंग: कम्यूटर बाइक्स के लिए बेहतर सीटिंग बहुत ही मायने रखती है। इसकी सीट को कंपनी ने 45 mm तक बढ़ा दिया है। जो कि लांग रूट पर आपको आरामदेह सफर प्रदान करते हैं। इसके अलावा इसमें विकल्प के तौर पर डिस्क ब्रेक भी दिया गया है। इसके अगले पहिए में 240 mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है और पिछले पहिए में कंपनी ने 130 mm का ड्रम ब्रेक लगाया है। इसमें कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम का भी बखूबी प्रयोग किया गया है।

कीमत और वैरिएंट्स: नई BS6 Hero Super Splendor के एंट्री लेवल ड्रम ब्रेक वैरिएंट की कीमत 67,300 रुपये और डिस्क ब्रेक वैरिएंट की कीमत 70,800 रुपये तय की गई है। ये सभी कीमतें एक्स शोरूम दिल्ली के अनुसार दी गई हैं। ये बाइक कुल 4 रंगों में उपलब्ध है, जिसमें नेक्सस ब्लू, ग्लेज ब्लैक, हैवी ग्रे और कैंडी ब्लेजिंग रेड शामिल है। कम्यूटर बाइक के तौर पर ये आपके लिए एक बेहतर विकल्प है।