देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS Motors ने घरेलु बाजार में अपनी नई स्कूटर TVS Jupiter ZX को नए और प्रीमियम फीचर्स के साथ लांच किया है। इसके अलावा कंपनी ने ग्रेनेड एडिशन ज्यूपिटर को डिस्कंटीन्यू कर दिया है। कंपनी ने नई Jupiter ZX को दो अलग अलग वैरिएंट में लांच किया है।
इसके ड्रम ब्रेक वैरिएंट की कीमत 56,093 रुपये तय की गई है वहीं डिस्क ब्रेक वैरिएंट की कीमत 58,645 रुपये तय की गई है। ये सभी कीमतें एक्सशोरूम दिल्ली के अनुसार दी गई हैं। बता दें कि, TVS Jupiter देश की दूसरी सबसे ज्यादा बेची जाने वाली स्कूटर है पहले पायदान पर Honda Activa मौजूद है। जानकारों का मानन है कि ज्यूपिटर में नए प्रीमियम फीचर्स को शामिल किए जाने के बाद होंडा एक्टिवा को कड़ी टक्कर मिलेगी।
नई Jupiter ZX में कंपनी ने रेगुलर हाइलोजन लैंप के बजाय, फुली LED हेडलैंप को लगाया है। जो कि रात के समय आपको बेहतर लाइटिंग प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें कंपनी ने ग्रेनेड एडिशन वाले डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का प्रयोग किया है। इतना ही नहीं इसमें प्रीलोडेड मोनोशॉक को भी शामिल किया गया है।
हालांकि कंपनी ने इस ZX वैरिएंट में ग्रेनेड के सभी फीचर्स को शामिल नहीं किया है, लेकिन काफी हद तक इसे प्रीमियम बनाने की कोशिश की गई है। इस स्कूटर में कंपनी ने डॉयमंड कट एलॉय व्हील को भी शामिल नहीं किया है, जो कि ग्रेनेड वैरिएंट में देखने को मिलता था।
डिजाइन के अलावा इस स्कूटर के मैकेनिज्म में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। इसमें कंपनी ने अपना पारंपरिक 109.7cc की क्षमता का एयर कूल्ड इंजन का प्रयोग किया है। जो कि स्कूटर को 8 bhp की पावर और 8.4 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। इसके डिस्क वैरिएंट में कंपनी ने 220mm का डिस्क ब्रेक और ड्रम वैरिएंट में 130mm का ड्रम ब्रेक शामिल किया है।