Mahindra’s Pininfarina Battista: देश की प्रमुख एसयूवी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा अधिग्रहित इटली की वाहन निर्माता कंपनी पिनिनफेरिना (Pininfarina) ने दुनिया की सबसे पॉवरफुल कार ‘Battista’ को जेनेवा मोटर शो में प्रदर्शित किया है। पॉवर के मामले में इस कार कोई जवाब नहीं है। ये कार फॉर्मूला 1 कार से भी ज्यादा फास्ट है।
ये एक इलेक्ट्रिक हाइपर कार है। ये कार 350 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है। इसके अलावा इसका पिकअप भी बेहद शानदार है। ये कार महज 2 सेकेंड में ही 100 किलोमीटर प्रतिघंटा और 12 सेकेंड में 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। फिलहाल कंपनी इस कार के 150 मॉडलों का निर्माण करेगी।
इस कार में 120 किलोवॉट का lithium-ion बैटरी पैक इस्तेमाल किया गया है। ये कार एक बार फुल चार्ज होने के बाद 450 किलोमीटर तक का सफर कर सकती है। इस कार में आॅल व्हील ड्राइव सिस्टम का भी बखूबी इस्तेमाल किया गया है। इस कार का निर्माण इटली में ही किया जा रहा है, इसकी कीमत तकरीबन 18.6 करोड़ रुपये है। कंपनी अगले वर्ष इस कार को बिक्री के लिए बाजार में उतारेगी।
अब तक ऐसा माना जाता रहा है कि इलेक्ट्रिक कार कभी परफॉर्मेंश और हाइपर कार नहीं हो सकती है। तो ये नई ‘Battista’ उसी का जवाब है। ये दुनिया की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक हाइपर कार है जो कि 1900 hp का पॉवर आउटपुट जेनरेट करती है। ये पॉवर आउटपुट किसी फॉर्मूला 1 कार के मुकाबले दोगुनी है।
आपको बता दें कि, इटली की कार डिजाइनर कंपनी पिनिनफेरिना (Pininfarina) का अधिग्रहण महिंद्रा एंड महिंद्रा ने साल 2015 में कर लिया था। इस कंपनी में महिंद्रा ग्रूप की कुल 76 प्रतिशत हिस्सेदारी है। अधिग्रहण के दौरान दोनों कंपनियों के बीच तय हुआ था कि महिंद्रा समूह इस कंपनी में 20 मिलियन यूरो का निवेश करेगा।
