Mahindra Electric Xuv300 : देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने 2020 Auto Expo में अपनी XUV300 का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश कर दिया है। बता दें, XUV300 के इलेक्ट्रिक अवतार को लेकर कंपनी पहले भी घोषणा कर चुकी है। हालांकि इस एसयूवी का फ्रंट वर्तमान मॉडल से काफी अलग दिखता है। जिसकी ग्रिल इलेक्ट्रिक होने के कारण ब्लॉक हैं। वहीं इलेक्ट्रिक XUV300 में नए बंपर के साथ हैंडलैम्प को दोबारा से डिजाइन किया गया है।
रियर प्रोफाइल की बात करें तो इसमें स्लीक टेल लैंप को मैटालिक ब्लू स्ट्रिप से जोड़ा गया है। वहीं रियर बंपर में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। जो इस इलेक्ट्रिक XUV300 को वर्तमान मॉडल के मुकाबले अलग बनाते हैं। हालांकि इस एसयूवी के इंटीरियर में मौजूदा मॉडल की झलक दिखाई देती है। जिसमें पहले के मुकाबले बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है। बता दें, वर्तमान में महिंद्रा की (Nexon EV) नेक्सॉन ईवी 30.2kWh बैटरी पैक के साथ ब्रिकी के लिए उपलब्ध है, जो सिंगल चार्ज में 200km से अधिक की रेंज देती है।
फिलहाल इस कार की लांचिंग को लेकर काई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक इसे 2021 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। जिसकी शुरुआती कीमत 15 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। बता दें, महिंद्रा इस बार 2020 Auto Expo में 4 इलेक्ट्रिक गाड़ियों को पेश कर रही है। वहीं XUV300 भारत में कंपनी की लॉन्च होने वाली दूसरी इलेक्ट्रिक कार होगी।
इसके अलावा महिंद्रा की फ्यूचरिस्टिक कॉन्सेप्ट कार Funster और कंपनी की लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एसयूवी e-XUV300 भी Auto Expo में लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।