Mahindra & Mahindra Hike Prices : देश की दिग्गज ऑटोमेकर महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी गाडियों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है। नई कीमत 14 अप्रैल 2022 से लागू हो गई है। महिंद्रा ने इस बारे में स्टॉक एक्सचेंजों को भी सूचित कर दिया है। आपको बता दें महिंद्रा ने अपनी कार और एसयूवी की कीमतों में 2.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। ऐसे में अब महिंद्रा की गाड़िया 10 से लेकर 63 हजार रुपये तक महंगी हो गई है। ये कीमत गाड़ियों के मॉडल और वेरिएंट के आधार पर की गई है।
इनपुट कॉस्ट बढ़ने की वजह से बढ़ाई कीमत – महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बताया कि, गाड़ियों की इनपुट कॉस्ट यानी लागत बढ़ने की वजह से कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। आपको बता दें पिछले दिनों में स्टील, एल्मुमिनियुम सहित दूसरे कच्चे सामान की कीमतों में काफी उछाल आया है। जिसकी वजह से गाड़ियों के निर्माण की लागत भी बढ़ गई है।
लागत बढ़ने से मार्जिन पर असर – किसी भी कार बनाने वाली कंपनी के लिये इनपुट कॉस्ट बहुत मायने रखता है। किसी भी ऑरिजनल इक्वीमेंट मैन्युफैकचर्र के लिये कुल लागत में 70 से 75 फीसदी मेटिरियल कॉस्ट का हिस्सा होता है।
इसके चलते कंपनी के मार्जिन पर भी असर पड़ा है। यही वजह है कि महिंद्रा एंड महिंद्रा को दाम बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा है।
यह भी पढ़ें: 2022 Maruti Ertiga फेसलिफ्ट 15 अप्रैल को होगी लॉन्च, जानिए फीचर्स और संभावित कीमत
महिंद्रा की एसयूवी की भी बढ़ी कीमत – महिंद्रा की XUV3oo, XUV7oo, XUV5oo और Thar एसयूवी की कीमत भी बढ़ी है। आपको बता दें ये चारों ही एसयूवी महिंद्रा की सबसे ज्यादा पॉपुलर एसयूवी है। इसके अलावा महिंद्र स्कॉर्पियो, महिंद्रा TUV, महिंद्रा बोलेरो जैसे कारों का भी निर्माण करती है।