जीवन में हम जो कुछ भी अर्जित करते हैं उसका हमारी राशि से गहरा संबंध होता है, मसलन संपत्ती, मकान और वाहन इत्यादि। यदि आपके जन्म कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत हो और वो चौथे घर में विराजमान हो, तो आप निश्चित रूप से आप एक कार के मालिक होंगे। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी राशि के अनुसार आपको किस रंग की कार सूट करती है। आज हम आपको अपने इस लेख में बतायेंगे कि किस राशि के लोगों को कौन से रंग की कार खरीदनी चाहिए।

मेष: यदि आपकी राशि मेष है तो आपकी राशि का अधिपति मंगल होता है, इसलिए आपको ऐसा रंग सूट करेगा जिसमें उर्जा और तेज हो। इस राशि के लोगों के लिए लाल, पीला और केसरिया रंग की कार सूट करेगी।

वृषभ: वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है जो कि वैभव और विलास का प्रतीक है। ऐसे लोगों को आंखों को आकर्षित करने वाले रंग सूट करेंगे। इस राशि के लोगों को सफेद, हरा और डार्क ब्लैक रंग की कार खरीदनी चाहिए।

मिथुन: इस राशि के लोगों का स्वामी बुद्ध है। बुद्ध सूर्य का सबसे निकटमत ग्र​ह है और ये जिस रफ्तार से सूर्य की परिक्रमा करता है वो ऐसे लोगों के मनोभाव को चंचल बनाता है। ऐसे राशि वालों को लाल, हल्का हरा और ग्रे रंग की कार सूट करेगी।

कर्क: कर्क को अंग्रेजी में कैंसर भी कहा जाता है, इस राशि का स्वामी चंद्रमा होता है। ऐसे लोगों को आंखों को शीतलता और आकर्षण प्रदान करने वाले रंग सूट करेंगे। इस राशि के लोगों को सफेद, लाल और पीले रंग की कार खरीदनी चाहिए।

सिंह: इस राशि का स्वामी सूर्य है जो कि सौर मंडल का मुखिया है। ऐसे लोगों को भी उर्जा प्रदान करने वाले ही रंग भाते हैं। सिंह राशि के लोगों को लाल, पीला, केसरिया और सफेद रंग की कार सूट करेगी।

कन्या: इस राशि का स्वामी बुद्ध है, जो कि इन्हे विचारवान बनाता है। इस राशि के लोग ज्यादा सोच विचार करने वाले होते हैं। कन्या राशि के लोगों को गहरा लाल, हल्का हरा और ग्रे रंग की कार सूट करेगी।

तुला: तुला राशि का स्वामी शुक्र है, जो कि प्रेम और इच्छा का प्रतीक हैं। इस राशि के लोगों को सफेद, गहरा हरा और काले रंग की कार सूट करेगी।

वृश्चिक: इस राशि का स्वामी प्लूटो है, ये राशि जल तत्व के सदस्य के रूप में भी जानी जाती है। लेकिन इनमें उर्जा का निरंतर संचार होना जरुरी होता है। इस राशि के लोगों को लाल, पीला और नारंगी रंग की कार सूट करेगी।

धनु: इस राशि का स्वामी वैभव गुरु वृहस्पति है। बृहस्पति सूर्य से पांचवे स्थान पर आता हैं और हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह हैं। इस राशि के लोगों को डार्क रेड, पीला, केसरिया और तांबे के रंग की कार सूट करेगी।

मकर: इस राशि का स्वामी शनी है और यह ग्रह सीमाओं और बंधनो का प्रतीक हैं। इस राशि के लोगों को गहरा नीला, हरा और हल्के पीले रंग की कार सूट करेगी।

कुंभ: इस राशि का स्वामी भी शनी ही है, लेकिन इस राशि का स्वाभाव और विचार थोड़ा भिन्न होता है। ऐसे में इस राशि के लोगों को हल्का हरा, पीलर और आसमानी रंग की कार सूट करेगी।

मीन: इस राशि का स्वामी नेपच्यून है, यह समुद्र का देवता है। इस राशि के लोगों को लाल, आसमानी, गहरा नीला और भूरे रंग की कार सूट करेगी।