Lockdown in Up: भारत में बढ़ते कोरोना वायरस से संक्रति लोगों की संख्या ने सरकार को परेशानी में डाल दिया है, एक तरफ जहां इस महामारी के प्रसार को कम करना है, वहीं देश के आर्थिक पहिये को भी गति देनी है। इस असमंजस में फंसी योगी सरकार ने शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक राज्य को लॉकडाउन रखा। लेकिन बावजूद इसके लोग लगातार सड़कों पर वाहनों को दौड़ाते नजर आए।

रिपोर्ट के मुताबिक गौतम बौद्ध नगर पुलिस ने कहा कि “कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लगाए गए प्रतिबंधों के उल्लंघन के लिए रविवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कुल 1,904 वाहन मालिकों पर जुर्माना लगाया गया। वहीं लॉकडाउन के महज 24 घंटे की अवधि के दौरान ही 22 वाहनों को जब्त कर लिया गया था। बता दें, उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड -19 के प्रसार को रोकने के लिए यह कदम उठाया था।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि “कुल मिलाकर 24 केस फाइल किए गए हैं, और 64 लोगों को लॉकडाउन के नियम का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बता दें, इन जिलों में 200 से अधिक मुख्य जगहों पर कुल 4,512 वाहनों की जाँच की गई और इनमें से 1,904 के चालान जारी किए गए, जबकि 22 को जब्त कर लिया गया।”

फिलहाल नोएडा-दिल्ली सीमा को सील करना जारी है। अधिकारियों के अनुसार केवल आवश्यक सेवा कार्यकर्ता और जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए लोगों को ही राज्यों की सीमा पार करने की अनुमति है। रिपोर्ट में दावा किया गया कि लॉकडाउन की कार्रवाई के दौरान कुल 1,70,250 जुर्माना वसूल किया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि” कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों को देखते हुए सुरक्षा जांच तेज कर दी गई।” गौतम बुद्ध नगर प्रशासन के अनुसार नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लॉकडाउन का लोगों को सख्ताई से पालन कराया गया। जिससे इस बीमारी से हमें लड़ने में मदद मिले। हालांकि प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी थी कि लोग अगर बिना फेस मास्क लागए बाहर दिखाई दिए तो उन पर हर बार 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।