Honda Dio Scooter Discount Offer: जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda अपने वाहनों के रेंज पर इस साल की शुरुआत में शानदार डिस्काउंट ऑफर दे रही है। एक तरफ कंपनी अपने वाहनों को नए BS6 इंजन के अनुसार अपडेट कर रही है और दूसरी ओर BS4 मॉडलों पर छूट भी दे रही है। आप कंपनी Honda Dio स्कूटर की खरीद पर पूरे 10 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं क्या है कंपनी का ऑफर –

Honda ने हाल ही में अपनी नई स्कूटर Activa BS6 को लांच किया था। अब कंपनी Dio को भी अपडेट कर बाजार में पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इस स्कूटर में 109.19 cc की क्षमता का इंजन प्रयोग किया है। जो कि, 7.92 PS की पावर और 8.91 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी ने इस स्कूटर में अपना खास होंडा इको टेक्नोलॉजी का भी प्रयोग किया है। सामान्य तौर पर ये स्कूटर 55 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज प्रदान करती है।

इस स्कूटर में कंपनी ने फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है, जिसमें स्कूटर की स्पीड, फ्यूल गेज, स्पीड और सर्विस ड्यू इंडीकेटर जैसी जानकारियां देता है। इसके अलावा इस स्कूटर में कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम के साथ ही मोबाइल चार्जिंग सॉकेट, मेटल मफ्लर प्रोटेक्टर और ट्यूबलेस टायर जैसे बेहतरीन फीचर्स को भी शामिल किया है।

क्या है कंपनी का आफर: Honda Dio की खरीद पर आप पूरे 10 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं। जिसमें कई अलग तरह के बेनिफिट्स शामिल हैं। इसके अलावा इस स्कूटर की खरीद पर 7,000 रुपये का PayTm कैशबैक जितने का भी मौका आपको मिल सकता है। भारतीय बाजार में इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 54,241 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

नोट: यहां पर Honda Dio की स्कूटर के ऑफर के बारे में जो भी बातें बताई गई हैं वो कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार है। इस ऑफर में अलग अलग डिलरशिप और लोकेशन के अनुसार भिन्नता हो सकती है। इसलिए एक बार अपने नजदीकी डिलरशिप से संपर्क जरूर करें।