2020 Honda City : जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा भारत में अपनी लोकप्रिय सेडान कार Honda City की 5वीं जेनरेशन को जल्द लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने नई होंडा सिटी का पहला टीजर इमेज जारी कर दिया है। जिसे भारत में अगले महीने यानी मार्च में पेश किया जाएगा। कंपनी ने नई सिटी का जो टीजर जारी किया है, उसमें नई रेडिएटर ग्रिल, नया बंपर और फुल एलईडी हैडलैम्प दिखाई दे रहे हैं।

भारत में सेडान सेगमेंट पिछले कुछ महीनों से पिछड़ रहा है, जिसके चलते Maruti Suzuki Ciaz और Hyundai Verna जैसी गाड़ियां भी कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही हैं। ऐसे में उम्मीद है कि नई होंडा सिटी कंपनी की सेल पर कुछ असर दिखा पाए। 2020 Honda City को कंपनी ने नए डिजाइन के साथ स्पेशियस कैबिन से लैस किया है।

2020 Honda City वर्तमान मॉडल के मुकाबले 113mm लंबी और 53mm चौड़ी होगी। वहीं नए मॉडल का व्हीलबेस 11mm तक कम होने के उम्मीद है। कैबिन की बात करें तो इसमें नए डैशबोर्ड के साथ,नया स्टीयरिंग व्हील, वर्टिकल एसी वेन्ट्स, नया 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेन्मेंट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इनके अलावा कंपनी नई कार में कनेक्टेड कार फीचर के साथ क्लाइमेट कंट्रोल, 12V चार्जिंग पोर्ट, एयरबैग,एबीएस विद एबीडी, क्रूज कंट्रोल को स्टैंडर्ड रखेगी।

बता दें, कंपनी ने नई होंडा सिटी को बीते वर्ष थाइलैंड में लॉन्च किया है, वहीं वर्तमान में मौजूद कार से थाइलैंड में लॉन्च होने वाले मॉडल से करीब 100 mm लंबा है। हालांकि इसके हाईट और व्हीलबेस को कम कर दिया गया है। Honda भारत में लॉन्च होने वाली कार में वर्तमान इंजन को ही BS6 कंम्पलाइंट कर लॉन्च कर सकती है। हालांकि इसके साथ CVT ट्रांसमिशन का विकल्प देखने को मिल सकता है। फिलहाल कंपनी ने इस कार की कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसमें फीचर्स की लंबी लिस्ट के चलते कीमत में भी खासा बदलाव देखने को मिलेगा।