Ford ecosport vs Mahindra bolero Comparison: इस साल यानी 2021 के पहले ही दिन ऑटो सेक्टर की एक बड़ी खबर आई। खबर ये थी कि अमेरिका की प्रमुख ऑटो विनिर्माता फोर्ड मोटर और भारत की महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने ज्वाइंट वेंचर को रद्द कर दिया है।
हालांकि, इन दोनों कंपनियों की गाड़ियां ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इसमें भी फोर्ड की EcoSport और महिंद्रा की Bolero का खास डिमांड है। इन दोनों गाड़ियों की कीमत एक जैसी है। आज हम आपको इन दोनों गाड़ियों के बीच के अंतर को बताएंगे।
कितनी है कीमत: Ford ecosport की बात करें तो बेस वेरिएंट (पेट्रोल) की एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये है। वहीं, टॉप वेरिएंट की कीमत 11 लाख 50 हजार रुपये है। इसी तरह, Mahindra bolero की बात करें तो कीमत बी4 (डीजल) के लिए 8.17 लाख एक्स शोरूम से शुरू है। हालांकि, ऑन रोड कीमत बढ़ जाती है। इसमें इंश्योरेंस समेत अन्य चार्जेज जुड़ जाते हैं।
Ecosport में 1498 सीसी का इंजन (डीजल टॉप मॉडल) दिया गया है, वहीं बोलेरो में 1498 सीसी का इंजन (डीजल टॉप मॉडल) मिलता है। इसी तरह, बोलेरो (डीजल टॉप मॉडल) 21.0 किमी/लीटर तक का माइलेज देता है। जबकि इकोस्पोर्ट का (डीजल टॉप मॉडल) 21.7 किमी/लीटर का माइलेज दे सकता है।
इन दोनों गाड़ियों में पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो फ्रंट और पावर विंडो रियर मिलता है। दोनों गाड़ियों में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ब्रेक असिस्ट, सेंट्रल लॉकिंग और पावर डोर लॉक जैसे फीचर्स भी मिल जाएंगे। नई डिजाइन और नए बोल्ड ग्रिल के BOLERO का इंजन पावर (55.9 kW) और टॉर्क (210 Nm) के साथ है।
आपको बता दें कि फोर्ड इंडिया और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने पूर्व घोषित मोटर वाहन ज्वाइंट वेंचर को रद्द कर दिया है। दोनों कंपनियों ने अक्टूबर 2019 में इस संबंध में एक निश्चित समझौता किया था, जिसकी अवधि 31 दिसंबर 2020 को खत्म हो गई। कोरोना महामारी के चलते वैश्विक आर्थिक और व्यावसायिक स्थितियों में बुनियादी बदलावों के चलते यह फैसला किया गया।
बता दें कि फोर्ड इंडिया ने जून 2013 में पहली बार भारतीय बाजार में एसयूवी EcoSport को उतारा था। भारत में फोर्ड के उत्पाद पोर्टफोलियो में फिलहाल छह कारें शामिल हैं- फिगो, फ्रीस्टाइल, एस्पायर, ईकोस्पोर्ट, एंडेवर और मस्टैंग। फोर्ड अमेरिका की कंपनी है, जबकि महिंद्रा भारतीय है।