देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki न केवल नई कारों की बिक्री करती है, बल्कि अपने यूज्ड कार फर्म Truevalue के माध्यम से पुरानी कारों की भी खरीद फरोख्त करती है। यदि आप भी कम कीमत में मारुति की कारें खरीदने की सोच रहे हैं तो इस समय ट्रूवैल्यू पर बेहद ही कम दाम में Maruti WagonR से लेकर Dzire जैसी कारें मौजूद हैं। तो आइये जानते हैं इन कारों के बारे में –

Maruti Dzire: देश की बेस्ट सेलिंग कॉम्पैक्ट सिडान कार डिजायर इस वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। Truevalue पर दी गई जानकारी के अनुसार यह कार 2012 का मॉडल है और अब तक 1,42,994 किलोमीटर तक का सफर कर चुकी है। इस कार को इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। यह डिजायर के डीजल वर्जन का सेकेंड मॉडल VDI है। इसकी कीमत महज 3.20 लाख रुपये तय की गई है।

Maruti Eeco: कंपनी की मशहूर वैन कार इको भी यहां पर बिक रही है। यह कार घरेलू प्रयोग के साथ कमर्शियल उपयोग के लिए भी जानी जाती है। दी गई जानकारी के अनुसार यह कार 2016 का मॉडल है और अब तक 61,982 किलोमीटर तक चल चुकी है। इसे भी इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है, इसकी कीमत महज 2.99 लाख रुपये तय की गई है।

Maruti WagonR: मारुती की टॉल ब्वॉय के नाम से मशहूर वैगनआर भी इस वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह पेट्रोल वर्जन का फर्स्ट LXI मॉडल है। दी गई जानकारी के अनुसार यह कार 2012 का मॉडल है और अब तक 39,843 किलोमीटर तक चल चुकी है। यह इस सूची की सबसे सस्ती कार है, इस कार की कीमत महज 2.10 लाख रुपये तय की गई है।

नोट: यहां पर कारों के बारे में जो भी बातें बताई गई हैं वो Truevalue वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार है। पुराने वाहन खरीदने से पहले उनकी कंडीशन और दस्तावेजों के बारे में पूरी तस्दीक करना बेहद जरूरी होता है। हालांकि Truevalue अपने द्वारा बेचे जाने वाले वाहनों की जांच करके ही उन्हें बेचता है। यहां पर सभी कारें दिल्ली में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।