Used Maruti Cars in Cheapest Price: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की कारों को देश में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। शायद यही कारण है कि हर महीने पैसेंजर कारों की बिक्री के आकंड़ों में 50 प्रतिशत से ज्यादा शेयर अकेले मारुति सुजुकी का होता है। कंपनी न केवल नई कारों की बिक्री करती है बल्कि अपने आधिकारिक यूज्ड कार फर्म ‘TrueValue’ के माध्यम से पुरानी कारों को भी बेहद कम कीमत में बेचती है।

इस समय कंपनी के इस ट्रूवैल्यू के आधिकारिक वेबसाइट पर 3 लाख से भी कम कीमत में Swift Dzire और WagonR जैसी कारें बिक रही हैं। तो आइये जानते हैं उन कारों के बारे में —

Maruti Celerio: मारुति की लोकप्रिय हैचबैक कार सेलेरियो के पेट्रोल वर्जन का सेकेंड मॉडल इस समय बिक्री के लिए उपलब्ध है। TrueValue की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार ये कार 2015 की मॉडल है और अब तक इस कार ने 25,712 किलोमीटर का सफर किया है। इसे इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। इस कार के साथ कंपनी 1 साल की वारंटी, 3 फ्री सर्विस और 2 स्टेप वेरिफिकेशन भी उपलब्ध करा रही है। इस कार की कीमत महज 4,00,000 रुपये तय की गई है।

Maruti WagonR: मारुति की टॉल ब्वॉय कही जाने वाली मारुति वैगनआर भी इस वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार ये कार 2013 की मॉडल है और अब तक इस कार ने 70,876 किलोमीटर का सफर किया है। इसे इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। इस कार के साथ कंपनी 6 महीने की वारंटी, 3 फ्री सर्विस और 2 स्टेप वेरिफिकेशन भी उपलब्ध करा रही है। इस कार की कीमत महज 3,50,000 रुपये तय की गई है। ये सीएनजी वैरिएंट है।

Maruti WagonR Stingray: मारुति वैगनआर का लेटेस्टे स्टींग्रे मॉडल भी ब्रिकी के लिए उपलब्ध है। ये पेट्रोल वर्जन का सेकेंड मॉडल ‘VXI’ है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार ये कार 2014 की मॉडल है और अब तक इस कार ने 82,000 किलोमीटर का सफर किया है। इसे इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। इस कार के साथ कंपनी 6 महीने की वारंटी, 3 फ्री सर्विस और 2 स्टेप वेरिफिकेशन भी उपलब्ध करा रही है। इस कार की कीमत महज 3,25,000 रुपये तय की गई है।

Maruti Swift Dzire: देश की सबसे ज्यादा बेची जाने वाली एंट्री लेवल सिडान कार स्विफ्ट डिजायर का डीजल वर्जन भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। ये इस कार का पहला मॉडल LDI है। इसकी कीमत Maruti Alto से भी कम है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार ये कार 2012 की मॉडल है और अब तक इस कार ने 84,106 किलोमीटर का सफर किया है। इसे इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। इस कार के साथ कंपनी 6 महीने की वारंटी, 3 फ्री सर्विस और 2 स्टेप वेरिफिकेशन भी उपलब्ध करा रही है। इस कार की कीमत महज 2,98,000 रुपये तय की गई है।

नोट: यहां पर कारों के बारे में जो भी बातें बताई गई हैं वो कंपनी की आधिकारिक यूज्ड कार फर्म TrueValue की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार है। इस फर्म के माध्मय से कंपनी कारों की क्वालिटी चेक करके ही उन्हें बिक्री के लिए उपलब्ध कराती है। इसके अलावा कारों के दस्तावेज इत्यादि में भी किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होती है। ये एक विश्वसनीय फर्म है। पुराने वाहन खरीदते समय उनकी कंडीशन और दस्तावेजों को बारीकी से अध्यन करना बेहद जरूरी होता है। ये सभी कारें दिल्ली में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।