बजाज ने नई Bajaj Pulsar 150 को लॉन्च कर दिया है। इसमें सबसे खास कि इसमें आगे और पीछे डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके साथ ही इसका लुक भी पहले की अपेक्षा स्पोर्टी हो गया है। वहीं नई बजाज पल्सर 150 के पिछले टायर को पहले से चौड़ा कर दिया गया है। इसके अलावा इसकी फ्रंट डिस्क को भी बड़ा कर दिया गया है। इसके साथ ही इसके फ्रंट फोर्क्स को भी अपडेट किया गया है। इतना ही नहीं इसमें कुछ और बदलाव भी किए गए हैं। आपको बता दें कि डबल डिस्क ब्रेक के अलावा इसके पुराने सिंगल डिस्क वाले वेरिएंट को भी सेल किया जाएगा। अब नई बजाज पल्सर 150 को कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है कि वह स्पोर्टी लग रही है। वहीं इसकी कीमत की बात करें तो इसकी दिल्ली में एक्स शोरुम कीमत 78,016 रुपए रखी गई है। यह पुरानी पल्सर से 4,390 रुपए मंहगी है।

बजाज ने दावा किया है कि नई पल्सर की राइड पहले से ज्यादा आरमदायक रहेगी। नई बजाज पल्सर 150 रियर में 230mm की डिस्क प्लेट दी गई है। यह डिस्क बजाज 180 में आती थी। इसी की वजह से इसका पिछला टायर भी 120mm चौड़ा हो गया है। वहीं फ्रंट की बात करें तो नई बजाज पल्सर 150 के फ्रंट में 260mm की डिस्क दी गई है। इसके अलावा इसमें नए कलर ऑप्शन भी मिलेंगे। इसे ब्लैक ब्लू, ब्लैक रेड और ब्लैक क्रोम में खरीदा जा सकता है। इसकी सीट को भी बदल दिया गया है। अब नई स्प्लिट सीट इसमें दी गई है।

नई बजाज पल्सर में 149.5CC का DTS-i इंजन दिया गया है। जो अभी पल्सर में आ रहा है। यह 13.8 bHP की पावर जेनरेट करता है। इसका टॉर्क 13.4 न्यूटन मीटर का है। इसमें 5 गियर वाला गियर बॉक्स दिया गया है। नई बजाज पल्सर का मुकाबला TVS अपाचे RTR 160 से होगा। इसे टीवीएस ने हाल ही में लॉन्च किया था। टीवीएस ने भी अपनी अपाचे का एक स्पोर्ट्स वेरिएंट लॉन्च किया था। इसके अलावा होंडा CB यूनिकॉन 160 और हीरो एक्सट्रीम स्पोर्ट्स से भी इसका मुकाबला होगा।