2022 Maruti Suzuki Baleno : मारुति ने कई टीजर जारी करने के बाद आखिरकार 6.35 लाख रुपये के बेस प्राइस में 2022 Maruti Suzuki Baleno लॉन्च कर दिया नई बलेनो के टॉप वेरिएंट की कीमत 9 लाख 49 हजार रुपये रखी गई है। मारुति ने इस हैचबैक कार के इंटीरियर और एक्सटीरयर में काफी बदलाव किए हैं। जिसके बाद अपडेट मारुति सुजुकी बलोनो पहले से ज्यादा अट्रेक्टिव और सेफ बन गई है। आपको बता दें मारुति सुजुकी ने 2015 में अपने मारुति सुजुकी एस्टीम सेडान कार को अपडेट करके हैचबैक मारुति सुजुकी बलोनो के तौर पर लॉन्च की थी। जिसके तब भी लोगों का खास रिस्पांस मिला था। आइए जानते हैं 2022 Maruti Suzuki Baleno में आपको कैसे बदलाव देखने को मिलेंगे।

2022 Maruti Suzuki Baleno का एक्सटीरियर – मारुति सुजुकी बलोनो में कंपनी ने फ्रंट में चौड़ा हनीकॉब पैटर्न ग्रिल दिया है जिसमें नीचे की ओर ब्रश वाली सिल्वर स्ट्रिप दी गई है। जो कि हेडलाइट तक फैली हुई है। मारुति सुजुकी बलेनों के एक्सटीरियर में किए गए बदलाव के बाद ये हैचबैक कार स्लीक लुक देती है। वहीं इसके फ्रंट की बात करें तो बलोने की हेडलाइट्स को रैपराउंड डिजाइन दी गई है। इसके साथ ही बलेनो में थ्री-एलिमेंट एलईडी डीआरएल सिग्नेचर मिलेगा, जबकि बलेनो के सभी वेरिएंट में कंपनी ने हेडलाइट में प्रोजेक्टर यूनिट यूज की है।

2022 Maruti Suzuki Baleno के रियर की बात करें तो हैचबैक कार की टेल-लाइट्स एलईडी सी-शेप में दी गई हैं जो टेलगेट तक जाती है। आपको बता दें अपडेटेड बलेनो नेक्सा की पहली कार है जो हैचबैक कार के सेगमेंट को स्पेसिफिक करती है। इसके अलावा मारुति सुजुकी ने सेफ्टी के लिए नई बलेनो में 6 एयर बैग दिए है।

लॉकडाउन के बाद ऐसे करें अपनी गाड़ी की देखभाल | Easy Car Care Tips

2022 Maruti Suzuki Baleno का इंटीरियर – मारुति सुजुकी ने अपडेट बलेनो के इंटीरियर में काफी बदलाव किया है। कंपनी ने कार के डैशबोर्ड को थ्री-लेयर डिजाइन के साथ ज्यादा स्टाइलिश बनाया है। बलेनो का डैशबोर्ड में ऊपर की तरफ काले रंग, बीच में सिल्वर लाइन और नीचे के हिस्से में गहरे नीले रंग की फिनिशिंग दी गई है। इसके साथ ही 2022 बलेनो में रियर एसी वेंट्स, स्लाइडिंग आर्मरेस्ट, रियर में फास्ट चार्जिंग पोर्ट दिया है।

इसके अलावा 2022 Maruti Suzuki Baleno में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव भी किए हैं। जिसमें स्टीयरिंग व्हील के साथ डैशबोर्ड के सेंटर में फ्री-स्टैंडिंग 9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इसके साथ ही ऑटोमैटिक क्लाइमेंट चेंज स्विचर और नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है। वहीं नई बलेनो में 360 डिग्री कैमरा की सुविधा भी दी गई है।

यह भी पढ़ें: Maruti WagonR LXI खरीद सकते हैं 57 हजार देकर, आसान EMI के साथ मिलेगी लंबी माइलेज और 341 लीटर का बूट स्पेस

2022 Maruti Suzuki Baleno का इंजन – बलेनो 2022 फेसलिफ्ट में केवल एक इंजन का ऑप्शन मिलेगा। कंपनी ने बलेनो में 1.2-लीटर का K12N इंजन दिया है। मारुति सुजुकी के बलेनो नए इंजन में वेरिएबल वाल्व टाइमिंग और एक एकीकृत स्टार्टर जनरेटर (आईएसजी) है जो फ्यूल बचाने में मदद करता है। बलेनो में 1.2-लीटर के K12N इंजन की पावर की बात करें तो ये 90hp की पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 2022 बलेनो 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ मिलेगी। वहीं कंपनी आने वाले दिनों CVT टांसमिशन में इसे लॉन्च कर सकती है। वहीं इसकी माइलेज की बात करें तो 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कार 22.3kmpl और 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कार 22.9kmpl का माइलेज देगी।