2020 Mahindra Xuv500 : देश की जानी-मानी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा भारत में आगामी कुछ महीनों में अपनी नई गाड़ियों को लॉन्च करेगी। जिनमें Scorpio, Thar और XUV 500 कंपनी के सबसे अहम प्रोडक्ट होंगे। जिसमें हम पहले ही कंपनी की अपकमिंग थार और स्कोर्पियो की पूरी डिटेल दे चुके हैं, फिलहाल आपको बताने जा रहे हैं, नई XUV 500 की पूरी जानकारी। जिसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

एक्सटीरियर डिजाइन : नई XUV 500 का डिजाइन वर्तमान मॉडल की तुलना में काफी साधारण है, इसका फ्रंट फेंडर चीता इंस्पायर्ड लाइनों की बजाय अधिक सीधा होगा। वहीं हेडलैंप का डिजाइन काफी हद तक एक्सयूवी 300 के समान दिया गया है। बता दें, नई XUV 500 के हेडलैम्प भी वर्तमान मॉडल के मुकाबले छोटे होने की उम्मीद है। इसके साथ ही नई XUV 500 में चीता के पंजों के समान डोर हैंडल नहीं दिए जाएंगे इसके बजाय इसमें फ्लश-फिटिड डोर हैंडल होंगे।

इंटीरियर: 2020 महिंद्रा XUV500 में फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया जाएगा, जो महिंद्रा के किसी भी वाहन में अभी तक नहीं दिया गया है। इसके साथ ही इसमें TFT पैनल के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 9-इंच की एक बड़ी टचस्क्रीन यूनिट भी दी जाएगी। इनके अलावा नई कार में स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर होंगे और स्मार्ट वॉयस असिस्टेड तकनीक का भी विकल्प दिया जा सकता है। Mahindra XUV 500 सात सीटर कैबिन के साथ आएगी, जिसमें बूट स्पेस को बढ़ाने के लिए अलग-अलग सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन का विकल्प मिलेगा।

इंजन विकल्प: नई महिंद्रा XUV 500 में मौजूदा मॉडल से अधिक पावरफुल इंजन दिया जाएगा, जिसमें एक 2.2-लीटर 4 सिलेंडर युक्त टर्बो डीजल इंजन दिया जाएगा, जो 180bhp की पावर प्रदान करेगा। बता दें, इसी इंजन का इस्तेमाल आगामी महिंद्रा थार और स्कॉर्पियो में भी किया जाएगा। हालांकि इंजन को वाहनों के हिसाब से अलग से ट्यून किया जाएगा।

कीमत: महिंद्रा XUV500 की कीमत वर्तमान मॉडल के समान ही होने की उम्मीद है, बता दें, वर्तमान में एक्सयूवी500 की कीमत 12.37 लाख रुपये से 19.78 लाख (एक्स-शोरूम) तक रखी गई हैं। वहीं इस कार का मुकाबला आगामी एमजी हेक्टर प्लस, टाटा ग्रेविटास से होगा। बता दें, XUV 500 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह ऑल-व्हील-ड्राइव मोड में लॉन्च होने वाली सेगमेंट की एकमात्र कार होगी।