2019 Yamaha MT-09 Launched: जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी यामहा ने भारतीय बाजार में अपने सुपरबाइक रेंज में इजाफा करते हुए नई 2019 Yamaha MT-09 को लांच कर दिया है। बेहद ही आकर्षक लुक और दममदार इंजन क्षमता से सजी इस बाइक की कीमत 10.55 लाख रुपये तय की गई है। इसे नये आइस फ्लूओ कलॅर स्कीम दिया गया है जो कि पिछले 2018 के मॉडल में कंपनी ने नाइट फ्लूओ का प्रयोग किया था।

कंपनी ने अपनी MT-09 बाइक को पहली बार भारतीय बाजार में बीते साल 2017 में लांच किया था उस वक्त इस बाइक की कीमत 10.88 लाख रुपये तय की गई थी। लेकिन साल 2018 में कस्टम ड्यूटी में कमी की गई जिसके बाइ इसकी कीमत में तकरीबन 1.3 लाख रुपये की गिरावट हुई और इसकी कीमत महज 9.5 लाख रुपये तक रह गई थी। हालांकि एक बार फिर डॉलर की कीमतों में उछाल आने के बाद इसकी कीमत 10.4 लाख रुपये तक पहुंच गई थी। अब कंपनी ने इसके नए संस्करण को 10.55 लाख रूपए में पेश किया है।

नई 2019 Yamaha MT-09 को तीन अलग अलग कॅलर शेड्स के साथ पेश किया गया है जिसमें येलो, ग्रे और रेड शामिल हैं। ये सभी आइस फ्लूओ स्कीम के साथ तैयार की गई हैं। ये एक स्पोर्ट नेक्ड बाइक है। इसमें कंपनी ने 847 सीसी की क्षमता का 3 सिलेंडर युक्त इंजन प्रयोग किया है। जो कि बाइक को 115 बीएचपी की पॉवर और 87.5 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है।

भारतीय बाजार में 2019 Yamaha MT-09 मुख्य रूप से ट्रायम्प स्ट्रीट एस और कावासाकी जेड 900 को टक्कर देगा। जिनकी कीमत क्रमश: 9.19 लाख रुपये और 7.68 लाख रुपये है।