2019 BMW Z4: जर्मनी की प्रमुख लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW भारतीय बाजार में अपने वाहनों के रेंज में एक और इजाफा करने जा रही है। BMW इंडिया ने सोशल मीडिया पर इस कार का एक टीजर वीडियो जारी किया है। इसी के साथ BMW की भारत में ये 12वीं कार होगी। आपको बता दें कि ये BMW Z4 की तीसरी पीढ़ी की कार है।
हाल ही में इस कार को टेस्टिंग के दौरान भारतीय सड़कों पर स्पॉट भी किया गया था। इस कार में कंपनी ने 3.0 लीटर की क्षमता का 6 सिलेंडर युक्त दमदार ट्वीन टर्बो इंजन का इस्तेमाल किया है। ये इंजन कार को 340 bhp की पावर देता है। कंपनी का दावा है कि ये कार महज 4.6 सेकेंड में ही 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसके अलावा कंपनी ने इस कार टॉप स्पीड को लिमिटेड करते हुए 250 किलोमीटर प्रतिघंटा किया है।
नई BMW Z4 में कंपनी ने स्पोर्ट सस्पेंशन का प्रयोग किया है जो कि इलेक्ट्रॉनिक तकनीक से बम्फर को कंट्रोल करता है। इसमें M-Sport ब्रेक्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इस कार के वजन के अगले और पिछले हिस्से में वजन को 50-50 प्रतिशत के आधार पर बांटा गया है। इसमें कंपनी ने किडनी फ्रंट ग्रिल का प्रयोग किया है जो कि इसके कॉन्सेप्ट वर्जन से काफी मिलता है।
इसी ग्रिल का प्रयोग कंपनी ने अपनी 8 सीरीज में भी किया था। इसमें डेटाइम रनिंग हेडलाइट का भी इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इस कार में थ्री स्पोक स्टीयरिंग व्हील, कंपनी का पारंपरिक सेंट्रल कंसोल सिल्वर फिनिश के साथ दिया गया है। इसमें कम्पलीट डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिया जा रहा है। हालांकि लांच से पहले इस कार की कीमत के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है, लेकिन जानकारों का मानना है कि ये कार भारतीय बाजार में 1 करोड़ रुपये में लांच की जा सकती है।
