वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल यानी 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश करेंगी। आगामी लोकसभा चुनाव के चलते इस साल आने वाला बजट Interim Budget होगा। बता दें कि 2024 के लिए पूर्ण बजट नई सरकार बनने के बाद जुलाई में पेश होगा। लेकिन अंतरिम बजट को लेकर भी लोगों की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं और आम आदमी से लेकर रेलवे, एग्रीकल्चर जैसे सेक्टर भी बजट से उम्मीद लगाए बैठे हैं।
देश-दुनिया की तमाम खबरों के लिए पढ़ते रहे जनसत्ताडॉटकॉम
बजट से पहले शेयर मार्केट में उत्साह का माहौल है। 31 जनवरी (बुधवार) को शेयर मार्केट हरे रंग के निशान के साथ बंद हुआ। निवेशकों को उम्मीद है कि बजट आने के साथ ही गुरुवार यानी 1 फरवरी 2024 को भी मार्केट में तूफानी तेजी देखने को मिलेगी।
देश की स्टार्टअप इंडस्ट्री बजट 2024 में कुछ बड़ी घोषणाओं की उम्मीद कर रही है।
Budget 2024 Expectations Live: इंश्योरेंस Dekho के कोफाउंडर और सीईओ अंकित अग्रवाल ने अंतरिम बजट में पर्सनल फाइनेंस को लेकर कई तरह की उम्मीदें जताई हैं। उन्होंने कहा कि हमारा अनुमान है कि आगामी बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बीमा पॉलिसियों को जीएसटी से छूट देंगी। जिससे बीमा प्रीमियम में कमी आएगी। इस कदम से बीमा लेने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
Budget 2024 Expectations Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट में ग्रामीणों के लिए खास स्कीम का ऐलान कर सकती हैं। इससे सरकार सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में स्कीम का पैसा ट्रांसफर करेंगी।
बजट से 1 दिन पहले यानी 31 जनवरी को शेयर मार्केट में NSE Nifty और BSE Sensex में तेजी देखी गई।
जैसा कि नाम से ज़ाहिर होता है, ये टैक्स प्रत्यक्ष तौर पर टैक्सपेयर्स से नहीं वसूले जाते। बल्कि सामानों और सर्विसेज पर इन्हें लगाया जाता है, जिससे ग्राहकों के लिए सामानों की कीमत बढ़ जाती है। भारत में कुछ आम इनडायरेक्ट टैक्स में सर्विस टैक्स, सेंट्रल एक्साइज और कस्टम ड्यूटी व वैल्यू-एडेड टैक्स (VAT) शामिल हैं।
बजट 2024 में फर्टिलाइजर और फूड सब्सिडी को लेकर भी कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। 1 अप्रैल से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष में भी मौजूदा वित्तीय वर्ष जैसी सब्सिडी बरकरार रह सकती है।
अप्रैल-मई में होने वाले आम चुनाव के बाद बनने वाली सरकार नया बजट पेश करेगी।
देश की सरकार, सीधे तौर पर देश के नागरिकों और संस्थाओं से जो टैक्स वसूलती है उसे डायरेक्ट टैक्स कहा जाता है। यह टैक्स उनकी कमाई के हिसाब से कैलकुलेट की जाती है। अगर किसी व्यक्ति ने कोई इनकम अर्जित की है तो उन्हें यह टैक्स देना होता है।
सदियों की प्रतीक्षा के बाद रामलला 22 जनवरी को अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए। 22 जनवरी को ऐतिहासिक पड़ाव के साक्षी बने। ये करोड़ों देशवासियों की आस्था।
140 करोड़ लोगों के सपने को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हम किसी चुनौती के आगे नहीं झुके। विरासत ऐसी हो कि अगली पीढ़ी याद रखे।
मेरी सरकार ने खेलों और खिलाड़ियों को अभूतपूर्व मदद की है
खिलाड़ियों के साथ ही हम खेल से जुड़े दूसरे क्षेत्रों पर भी ध्यान दे रहे हैं
खेल उपकरण से जुड़ी इंडस्ट्री को भी हर तरह की मदद दी जा रही है
बीते 10 सालों में भारत ने अनेक खेलों से जुड़े शानदार आयोजन किए
भारत खेल शक्ति बनने की ओर अग्रसर, खेलों को प्रोफेशन के रूप में चुनने का अवसर
अंतरराष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन किया
पर्यटन के क्षेत्र में मेरी सरकार ने अभूतपूर्व काम किया है
घरेलू टूरिस्ट के साथ-साथ विदेशी टूरिस्टों की संख्या बढ़ी है
शानदार कनेक्टिविटी के चलते पर्यटन का दायरा बड़ा
जगह-जगह एयरपोर्ट बनने से भी पर्यटन में फायदा हो रहा है
अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप को लेकर उत्साह चरम पर है
देशभर में तीर्थ और ऐतिहासिक जगहों के विकास पर बल दिया है। इससे देश में तीर्थ यात्रा आसान हुई है। दुनिया में हेरिटेज टूरिज्म करने लोग भारत आ रहे हैं।
19 लाख से ज्यादा लोगों ने केदारनाथ धाम की यात्रा की
अयोध्या धाम में 5 दिनों के भीतर 13 लाख श्रद्धालु पहुंचे
मेरी सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन पर काम कर रही है। भारत के युवाओं को रोजगार के नए अवसर देगा
मेरी सरकार ने क्वांटम मिशन भी शुरू किया है।
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को तेजी से लागू करने पर काम
इसमें मातृ भाषा और भारतीय भाषाओं में शिक्षा पर बल दिया गया है।
स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए भी मेरी सरकार काम कर रही है।
मेरी सरकार के प्रयासों से देश में ड्रॉप आउट रेट कम हुआ है। उच्च शिक्षा में ज्यादा दाखि
157 नर्सिंग कॉलेज बनाए जा रहे हैं।
MBBS की सीटों में दोगुना से ज्यादा वृद्धि
परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भी तेजी से काम किया जा रहा है।
हाइड्रोजन एनर्जी के क्षेत्र में भी भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है।
मेरी सरकार ने ईथनॉल के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है
बहुत ही जल्द 20 प्रतिशत ईथनॉल ब्लेंडिंग का टारगेट पूरा होने वाला है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी। अभी तक सरकारी कंपनियां 1 लाख करोड़ से ज्यादा का ईथनॉल खरीद चुकी हैं।
गहरे समुद्र में खनिजों की संभावनाओं को तलाशना जरूरी। इसी संभावना के साथ द्वीप मिशन शुरू किया है।
नए ब्लॉक में तेल उत्पादन शुरू हुआ
आज दुनिया को विश्वास है कि भारत ही ग्लोबल सप्लाई चेन को सशक्त कर सकता है। इसलिए भारत भी इस ओर बड़े कदम उठा रहा है।
देश में MSME सेक्टर को मजबूत किया जा रहा है।
मेरी सरकार ने ऐसी जगहों पर भी ध्यान दिया जो दशकों से उपेक्षा का शिकार रहे। मेरी सरकार ने उन गांवों को पहला गांव बनाया जो आखिरी माने जाते थे।
वहां सड़क, इंटरनेट की सुविधा पहुंचाई।
देश के 100 से ज्यादा जिलों में विकास को प्राथमिकता दी गई है।
मेरी सरकार आज पूरी सीमा पर मॉडर्न इन्फ्रास्ट्रक्चर बना रही है। यह काम बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था। आतंकवाद, विस्तारवाद पर हमारी सरकार आज जैसे को तैसा नीति के हिसाब से जवाब दे रही है।
जम्मू-कश्मीर में आज सुरक्षा का वातावरण है। सन्नाटा नहीं भीड़ भरे बाजार की चहल पहल है
नॉर्थ ईस्ट में अलगाववाद में भारी कमी आई है
नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्र घटे हैं और नक्सली हिंसा में भी कमी आई है
हर नागरिक की गरिमा सर्वोपरि
सबका विकास, सबका साथ के मंत्र पर चल रही सरकार
पहली बार सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण की सुविधा दी गई
विकास से दूर लगों की भी सुध सरकार ने ली
जनजातियों के लिए पीएम जन-मन योजना लाए
आदिवासी परिवारों को भी नल से जल
हमने सरकार के कर्तव्यों पर बल दिया
विभिन्न सरकार और गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा मेरी सरकार की योजनाओं का अध्ययन किया गया है। इसके परिणाम बेहद प्रभावकारी हैं।
इसमें पता चला है कि पिछले सालों में 11 करोड़ शौंचालयों के निर्माण और खुले में शौंच बंद होने से बीमारियों पर रोक लगी है।
हमारा प्रयास खेती में लागत कम, लाभ ज्यादा होने पर है।
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अब तक 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा किसानों को मिल चुके
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों ने 30000 करोड़ प्रीमियम भरा, इसके बदले डेढ़ लाख करोड़ रुपये का क्लेम मिला।
पहले तिलहन और दलहन की सरकारी खरीदी बराबर थी। पिछले तिलहन और दलहन की खेती करने वाले किसानों कोMSP के तौर पर सवा लाख करोड़ रुपये मिले हैं।
मेरी सरकार कृषि में सहकारिता को बढ़ावा दे रही है। पहली बार देश में सहकारिता मंत्रालय बनाया गया।
दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना शुरू हुई
जिन गांवों में सहकारी समिति नहीं, वहां 2 लाख सहकारी समितियां बनाई जा रही हैं
नारी शक्ति का सामर्थ्य बढ़ाने के लिए सरकार का ध्यान
गणतंत्र दिवस परेड में भी दुनिया ने हमारी बेटियों की सामर्थ्य की झलक देखी
मेरी सरकार ने जल, नभ, थल हर तरफ बेटियों की भूमिका का विस्तार किया
मेरी सरकार ने महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रयास किए। करीब 10 करोड़ महिलाएं स्वंय सहायता समूहों से जुड़ी हुई हैं। मेरी सरकार 2 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का अभियान चला रही है। समूहों को 15000 ड्रोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
मातृत्व अवकाश 12 महीने से 26 सप्ताह करने पर देश की लाखों महिलाओं को मदद मिली।
पहली बार सैनिक स्कूलों और राष्ट्रीय सुरक्षा एकेडमी में महिला कैडर्स को प्रवेष
आज महिलाएं फाइटर प्लेन भी उड़ा रही हैं
मुद्रा योजना के तहत दिए गए 40 करोड़ से ज्यादा में से 31 करोड़ लोन महिलाओं को मिला है
किडनी के मरीजों के लिए मुफ्त डायलसिस अभियान सरकार चला रही है। हर साल 1 लाख करोड़ रुपये लोगों के खर्च होने से बचे हैं।
सस्ते राशन के लिए सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपये खर्च किए है।
भारतीय रेलवे में सस्ते किराए के लिए सरकार करीब 50 फीसदी की छूट दे रही है। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के 60000 करोड़ बचे।
गरीब और मध्यम वर्गों को किफायती दाम में टिकट उपलब्ध कराने से 3000 करोड़ की बचत हुई।
15 नवंबर से विकसित भारत यात्रा चल रही है। अब तक 19 करोड़ लोग इस यात्रा से जुड़े।
वैश्विक संकटों के बावजूद मेरी सरकार ने महंगाई का बोझ सामान्य नागरिकों पर नहीं पड़ने दिया। काबू में रही महंगाई
पहले भारत में 2 लाख रुपये की आय पर टैक्स लगता था, आज 7 लाख रुपये तक की आय पर भी टैक्स नहीं लगता है।
टैक्स छूट और रिफंड के चलते देश के टैक्सपेयर्स को करीब ढाई लाख करोड़ रुपये की बचत हुई
सरकार कई हॉस्पिटल में मुफ्त इलाज की सुविधा देती है। इससे लोगों के साढ़े 3 लाख करोड़ रुपये बचे। जन औषधि केंद्रों के चलते 28000 करोड़ रुपये बचे।
भारत में पहली बार सेमी हाईस्पीड ट्रेन शुरू हुई
39 से ज्यादा रूट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संचालित हो रही है
अमृत भारत ट्रेन की शुरुआत
3000 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प हो रहा है
विकसित भारत की भव्य इमारत चार स्तंभों पर खड़ी होगी। ये स्तंभ है-
युवा शक्ति, नारी शक्ति, किसान और गरीब
इन चार स्तंभों को सशक्त करने पर सरकार काम कर रही है।
4 करोड़ 10 लाख गरीब परिवार को अपना पक्का घर मिला है। इस पर करीब 6 लाख करोड़ रुपये खर्च हुए।
10 करोड़ उज्जवला योजना के गैस पूरे हुए। इन लाभार्थियों को कम दाम में गैस दी जा रही है। इस पर सरकार ने ढाई लाख करोड़ रुपये खर्च किए।
कोरोना काल से ही 80 करोड़ देशवासियों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। अब इसे आने वाले 5 सालों के लिए आगे बढ़ाया गया है। इस पर 11 लाख करोड़ रुपये और खर्च होने का अनुमान है।
आयुष्मान भारत हेल्थ अभियान के तहत करीब 53 करोड़ लोगों की हेल्थ ID बन चुकी है।
डिजिटल के साथ-साथ फिजिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भी रिकॉर्ड निवेश
गांव में पौने चार लाख किलोमीटर नई सड़कें बनीं
नेशनल हाईवे की लंबाई 90 हजार किमी. से बढ़कर 1 लाख किमी. से ज्यादा बढ़ी
एयरपोर्ट की संख्या 34 से बढ़कर दोगुनी से ज्यादा 149 हो चुकी है
ब्रॉडबैंड इस्तेमाल करने वालों की संख्या में 14 गुना बढ़ोत्तरी
देश की लगभग 2 लाख पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा गया।
वन नेशन, वन पावर ग्रिड से बिजली की व्यवस्था में सुधार
25 हजार किमी. से ज्यादा रेलवे ट्रैक बिछाई गई
डिजिटल इंडिया बड़ा रिफॉर्म
डिजिटल इंडिया भारत की बड़ी उपलब्ध। इससे बिजनेस आसान
गांवों में भी सामान्य बिक्री डिजिटल तरीके से होगी, यह कल्पना थी। लेकिन आज यह सच है। डिजिटल इंडिया से बैंकिंग आसान हुई। भारत में दुनिया का 46 प्रतिशत डिजिटल लेनदेन
पिछले महीने UPI से 1200 करोड़ ट्रांजैक्शन हुई। 18000 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड लेनदेन।
दुनिया के दूसरे देश भी यूपीआई से लेनदेन की सुविधा दे रहे हैं।
अदालत के बाहर विवादों को सौहार्दपूर्ण समाधान हेतु मध्य्स्थता से सुलझाया जा रहा है
टैक्स व्यवस्था में और पारदर्शिता आई
MSME सेक्टर को सशक्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्धता से काम कर रही
MSME सेक्टर में आज लाखों देशवासी काम कर रही है
साढ़े तीन करोड़ MSME रजिस्टर्ड हैं
देश में बने INS विक्रान्त को देखकर गर्व
भारत में बिजनेस करना आसान हो, माहौल अच्छा हो, इस पर भी सरकार काम कर रही।
Ease of Doing Business में लगातार सुधार हो रहा
10 सालों में कैप एक्स 10 लाख करोड़ हो गया है।
सुशासन, पारदर्शिता के चलते बड़े सुधार
आज भारत की अर्थव्यवस्था टॉप-5 में
बैंको का NPA घटकर 4 प्रतिशत
हमारे देश का बैंकिंग सिस्टम दुनिया के सबसे मजबूत बैंकिंग सिस्टम में से एक
मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर अभियान हमारी ताकत
भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता
पिछले एक दशक के दौरान मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग में 5 गुना बढ़ोतरी
आज भारत मेड इन इंडिया खिलौने निर्यात कर रहा है, पहले आयात करता था
आज अर्थव्यवस्था के विभिन्न आयामों को देखें तो यह विश्वास बढ़ता है कि भारत सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।
भारत का निर्यात 450 बिलियन डॉलर से बढ़कर 750 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गया है।
पहले की तुलना में FDI भी दोगुना हुआ है
ITR फाइल करने वालों की तुलना सवा 3 करोड़ से बढ़कर 8 करोड़ हो चुकी है।
एक दशक पहले देश में कुछ सौ स्टार्टअप थे जो आज 1 लाख से ज्यादा हो चुके हैं
पिछले साल 1 लाख 60 हजार से ज्यादा कंपनियां रजिस्टर हुईं।
1 करोड़ 40 लाख से ज्यादा लोगों ने पिछले साल GST पे किया
2023-24 में दिसंबर महीने तक 15 लाख EV बिके।
25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले
राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थी, आज ये सोच बन चुकी है।
जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने को लेकर संशय था, आज यह इतिहास बन चुका है।
3 तलाक पर सरकार नया कानून लाई
मेरी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन को भी लागू किया, जिसका इंतजार 4 दशकों से था। इसके तहत अब तक पूर्व सैनिकों को 1 लाख करोड़ रुपये मिल चुके हैं।
बजट से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए विजिट करें https://www.jansatta.com/business/budget/