मुंबई। सतत विदेशी पूंजी प्रवाह के बीच केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर उत्साहित निवेशकों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 28,027.96 अंक की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला। वहीं निफ्टी 8,383.05 अंक की रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया।

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 159.33 अंक ऊपर 28,027.96 अंक पर खुला। शुक्रवार को सेंसेक्स 47.25 अंक टूटकर बंद हुआ था।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 46.05 अंक ऊपर 8,383.05 अंक पर खुला।