Billionaire Pallonji Mistry vs Wipro Founder Azim Premji: भारत के दानवीर कारोबारियों की बात होती है तो विप्रो के फाउंडर अजीम प्रेमजी का नाम सबसे आगे आते है। अजीम प्रेमजी देश के सबसे बड़े दानवीर होने के साथ ही दुनिया के टॉप दौलतमंद अरबपतियों में भी शुमार हैं।
दिलचस्प बात ये है कि अरबपतियों की सूची में अजीम प्रेमजी के सबसे करीबी प्रतिद्वंदी भी भारत के पलोनजी मिस्त्री हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की रियल टाइम नेटवर्थ में शारपूजी पलोनजी समूह के मुखिया पलोनजी मिस्त्री की दौलत 27.2 बिलियन डॉलर है। रैंकिंग के हिसाब से पलोनजी मिस्त्री 52वें स्थान पर हैं।
वहीं, अजीम प्रेमजी की दौलत 27 बिलियन डॉलर है और वह दुनिया के अरबपतियों की सूची में 53वें स्थान पर हैं। कहने का मतलब ये है कि अजीम प्रेमजी की दौलत बढ़ती है तो इस स्थिति में पलोनजी मिस्त्री की रैंकिंग पर खतरा होगा। वहीं, रैंकिंग में अजीम प्रेमजी के एक पायदान नीचे जापान के अरबपति ताकेमित्सु ताकीज़ाकी हैं। ताकेमित्सु ताकीज़ाकी आईटी सेक्टर में सक्रिय हैं। वह Keyence कंपनी के फाउंडर हैं।
अंबानी और अडानी की रैंकिंग लुढ़की: इस बीच, गौतम अडानी (Gautam Adani) और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट आई है। गौतम अडानी एक बार फिर अरबपतियों की सूची में 26वें स्थान पर हैं। इससे पहले उन्होंने चीन के कारोबारी और अलीबाबा ग्रुप के फाउंडर जैक मा (Jack Ma) को पछाड़ दिया था।
बहरहाल, एक बार फिर जैक मा (Jack Ma) की रैंकिंग सुधरी है। वहीं, मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बात करें तो एक बार फिर टॉप 10 अरबपतियों की सूची से बाहर हो गए हैं। अब मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की रैंकिंग 11वीं हो गई है। आपको बता दें कि रिलायंस के शेयर में बड़ी गिरावट आई है। इसी गिरावट का असर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की संपत्ति पर भी देखने को मिला है।
नेटवर्थ की बात करें तो ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की सूची के मुताबिक अभी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की संपत्ति 80.2 बिलियन डॉलर है। वहीं, गौतम अडानी (Gautam Adani) की संपत्ति 49.4 बिलियन डॉलर है। रियल टाइम नेटवर्थ हर दिन अपडेट होने की वजह से रैंकिंग और दौलत में भी बदलाव होता रहता है।