Bihar Cabinet Richest Ministers List: नीतीश कुमार ने आज यानी 20 नवंबर 2025 ( गुरुवार ) को दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। साथ ही उनके मंत्रिमंडल में कुल 26 नेताओं को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इनमें संजय कुमार सिंह, विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी आदि शामिल है। क्या आप जानते हैं उनके मंत्रिमंडल में कौन सबसे अमीर और कौन सबसे कम अमीर मंत्री है?
नीतीश कुमार कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री
संजय कुमार सिंह की नेटवर्थ (Sanjay Kumar Singh net worth)
MyNeta के मुताबिक, संजय कुमार सिंह की कुल संपत्ति लगभग ₹45 करोड़ है और उनकी कुल देनदारी लगभग ₹16 करोड़ है। उनके पार कुल कैश 8.6 लाख रुपये है। वही, विभिन्न बैंको में करीब 35 लाख रुपये से ज्यादा जमा है। उन्होंने बांड, डिबेंचर और शेयर में करीब 6.7 करोड़ रुपये ज्यादा निवेश किया हुआ है। उनके पास लगभग 2 करोड़ रुपये के वैल्यू की एग्रीकल्चर भूमि भी है।
रमा निषाद (RAMA NISHAD)
रमा निषाद की कुल संपत्ति लगभग 31 करोड़ रुपये है उनकी कुल देयता लगभग 75 लाख रुपये है। उनके पास कैश करीब 90 हजार रुपये है। वही, उनके बैंक में करीब 1.33 करोड़ रुपये से ज्यादा जमा है। उन्होने हाजीपुर राष्ट्र बचत योजना में करीब 33 लाख रुपये का निवेश किया है। उनके पास 2 किलो सोना व 6 किलो चांदी है। जिनकी कीमत 3 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
विजय कुमार सिन्हा (VIJAY KUMAR SINHA)
विजय कुमार सिन्हा के पास करीब 1.25 लाख रुपये कैश है। वही, विभिन्न बैंको में करीब 59 लाख रुपये जमा है। उन्होंने बांड, डिबेंचर और शेयर करीब 91 लाख रुपये का निवेश किया है। इसके अलावा उनके पास अन्य संपत्ति है। उनकी कुल संपत्ति 11,62,45,805 रुपये है और उनकी कुल देनदारी लगभग 1,21,48,129 रुपये है।
सम्राट चौधरी (SAMRAT CHOUDHARY)
सम्राट चौधरी ने आज दूसरी बार बिहार के उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके पास कुल संपत्ति 11,34,82,854 रुपये है। उनके पास 1.71 लाख रुपये कैश है। वही, विभिन्न बैंको में करीब 26 लाख रुपये से ज्यादा जमा है।
नीतीश कुमार कैबिनेट के सबसे कम अमीर मंत्री
संजय सिंह (SANJAY SINGH)
संजय सिंह के पास कुल संपत्ति 31,18,063 रुपये है। संजय सिंह के पास करीब 45,000 रुपये कैश है। वही, विभिन्न बैंको में करीब 22,95,063 रुपये जमा है।
संजय कुमार (Sanjay Kumar)
संजय कुमार के पास कुल कैश 75,000 रुपये है। वही, एसबीआई में 20,167 रुपये और बैंक ऑफ बड़ौदा में 5,000 रुपये जमा है। उनके पास XUV 700 (BR01FZ-8701, Year 2022) – कीमत लगभग ₹18 लाख, Royal Enfield (BR09AY-5297, Year 2025) – कीमत लगभग ₹2.49 लाख, Hero Xtreme (BR09Q-3038) – कीमत लगभग ₹80 हज़ार है। उनके पास कुल संपत्ति 22,30,017 रुपये है।
