सेंसेक्‍स और निफ्टी में सोमवार को बड़ी गिरावट देखी गई। बाजार ओपेन होते ही बहुत से शेयर टूटकर लाल निशान पर आ गए। सुबह 11.15 बजे सेंसेक्‍स 1032 अंक टूटकर 57065 के स्तर पर और निफ्टी 332 अंक गिरकर 16995 आ चुका था। वहीं रुपया अबतक के सबसे निचले स्‍तर 81.5225 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। चंद मिनट में निवेशकों करीब 7 लाख करोड़ रुपये डूब गए।

अंतराष्‍ट्र्रीय मार्केट में गिरावट के बीच सोमवार को 10;15 बजे सेंसेक्स 860.62 अंक या 1.48 प्रतिशत टूटकर 57238.30 पर और निफ्टी 285.50 अंक या 1.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17041.80 पर पहुंच गया। लगभग 423 शेयरों में तेजी आई, 2,704 शेयरों में गिरावट आई और 91 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

लाल निशान पर कारोबार कर रहे ये सेक्‍टर्स

ऑटो, रियल्टी, मेटल और पावर सेक्टर में 3-4 फीसदी की गिरावट आई है, जबकि फाइनेंशियल, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस में 1-2 फीसदी की गिरावट आई है। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 3-3 फीसदी की गिरावट आई है।

रुपये में और गिरावट

भारतीय रुपया सोमवार को घरेलू और वैश्विक शेयर बाजार में अमेरिकी डॉलर के नुकसान के मुकाबले नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। घरेलू मुद्रा 81.55 पर खुली और 81.55 डॉलर प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर को छू गया। सुबह 9.20 बजे, घरेलू मुद्रा 81.52 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रही थी, जो पिछले 80.99 के पिछले बंद से 0.64 प्रतिशत कम थी। मुद्रा नौ कारोबारी सत्रों में से आठ में गिर गई है और इस अवधि में लगभग 2.28 प्रतिशत की गिरावट आई है।

शुक्रवार को भी बाजार में थी बड़ी गिरावट

गौरतलब है कि शुक्रवार को भी सेंसेक्स में 1,000 अंक से अधिक की गिरावट आई थी और एनएसई 1.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था, जिससे बिकवाली का दबाव निवेशकों की संपत्ति पर पड़ा था और इन्‍हें करीब 4 लाख करोड़ से अधिक का नुकसान छेलना पड़ा था।

बता दें कि 1:23 बजे सेंसेक्‍स 666.04 अंक या 1.15 प्रतिशत के गिरावट के साथ 57,427.83 पर कारोबार कर रहा था तो वहीं निफ्टी 220.20 अंक टूटकर या 1.27 प्रतिशत के गिरावट के साथ 17,107.15 पर था।