Bank Holiday Today in India 2025: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 2025 अवकाश कैलेंडर के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (PSB) और निजी बैंकिंग संस्थान आज, शुक्रवार, 8 अगस्त को टेंडोंग लो रम फात के कारण बंद रहेंगे। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के Negotiable Instruments Act के तहत भारत में बैंक छुट्टियों का निर्धारण होता है, जिसमें RTGS छुट्टियों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रीय और राष्ट्रीय छुट्टियां भी शामिल हैं।
आपको बता दें कि देश में बैंक साप्ताहिक अवकाश के दिन भी बंद रहते हैं जो हर महीने के सभी रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को होता है। आरबीआई के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, अगस्त 2025 में 31 में से कुल 15 दिन बैंकों में छुट्टियां रहेंगी।
गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 80400 के नीचे, Nifty में सपाट कारोबार
आज 8 अगस्त को किन-किन शहरों में बैंक बंद या खुले हैं?
ध्यान देने वाली बात है कि आज केवल एक भारतीय शहर में बैंक बंद रहेंगे, और बाकी जगह सामान्य रूप से चालू रहेंगे। आज, शुक्रवार, अगस्त 8, 2025 के लिए बैंकों की छुट्टी से जुड़ी लिस्ट नीचे दी गई है:
City | बैंक खुले या बंद? |
अगरतला (Agartala) | खुले |
अहमदाबाद (Ahmedabad) | खुले |
ऐजवाल (Aizawl) | खुले |
बेलापुर (Belapur) | खुले |
बेंगलुरु (Bengaluru) | खुले |
भोपाल (Bhopal) | खुले |
भुवनेश्वर (Bhubaneswar) | खुले |
चंडीगढ़ (Chandigarh) | खुले |
चेन्नई (Chennai) | खुले |
देहरादून (Dehradun) | खुले |
गंगटोक (Gangtok) | बंद |
गुवाहटी (Guwahati) | खुले |
हैदराबाद (Hyderabad) | खुले |
इंफाल (Imphal) | खुले |
ईटानगर (Itanagar) | खुले |
जयपुर (Jaipur) | खुले |
जम्मू (Jammu) | खुले |
कानपुर (Kanpur) | खुले |
कोच्चि (Kochi) | खुले |
कोहिमा (Kohima) | खुले |
कोलकाता (Kolkata) | खुले |
लखनऊ (Lucknow) | खुले |
मुंबई (Mumbai) | खुले |
नागपुर (Nagpur) | खुले |
नई दिल्ली (New Delhi) | खुले |
पणजी (Panaji) | खुले |
पटना (Patna) | खुले |
रायपुर (Raipur) | खुले |
रांची (Ranchi) | खुले |
शिलॉन्ग (Shillong) | खुले |
शिमला (Shimla) | खुले |
श्रीनगर (Srinagar) | खुले |
तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) | खुले |
विजयवाड़ा (Vijayawada) | खुले |
Source: RBI Holiday Calendar List – 2025
ऑनलाइन बैंकिंग सर्विसेज रहेंगी चालू
गौर करने वाली बात है कि गंगटोक (सिक्किम) में भले ही फिजिकल ब्रांच बंद रहेंगी। लेकिन सभी जरूरी वित्तीय सर्विसेज डिजिटल और सेल्फ-सर्विस प्लेटफॉर्म के जरिए उपलब्ध रहेंगी।
-फंड ट्रांसफर, बैलेंस क्वरी और बिल पेमेंट के लिए ऑनलाइन व मोबाइल बैंकिंग
-NEFT और RTGS सर्विसेज
-एटीएम विड्रॉल और कार्ड ट्रांजैक्शन
-चेकबुक, डिमांड ड्राफ्ट्स और अकाउंट से जुड़ी सर्विसेज के लिए ऑनलाइन रिक्वेस्ट