Bank Holiday Today: अगर आपको आज बैंक से जुड़ा कोई ऐसा काम है, जो सिर्फ बैंक जाकर पूरा किया जा सकता हैं, तो घर से निकलने से पहले आपको यह जानकारी पता होना जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक के बैंक हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार आज यानी 31 दिसंबर को कई शहरों में बैंक बंद रह सकते हैं। दरअसल, भारत में बैंक छुट्टियां सिर्फ राष्ट्रीय अवकाशों तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि स्थानीय त्योहारों, क्षेत्रीय पर्वों और खास अवसरों के कारण अलग-अलग राज्यों में इनकी तारीखें बदल जाती हैं।
ऐसे में यह जरूरी नहीं कि जो छुट्टी एक राज्य में लागू हो, वही पूरे देश में भी हो। कई बार ऐसा होता है कि एक शहर में बैंक खुले रहते हैं, जबकि दूसरे शहर में सभी बैंक ब्रांच बंद होती हैं। ऐसे में घर से निकलने से पहले यहां चेक कर लें कि आपके शहर में आज बैंक बंद है या नहीं…
आज 31 दिसंबर को बैंक बंद है या खुले?
आज यानी 31 दिसंबर 2025 (बुधवार) को नववर्ष की पूर्व संध्या / इमोइनू इरत्पा की वजह से आइजोल (Aizawl) और इम्फाल (Imphal) में बैंक की छुट्टी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इन छुट्टियों को तीन कैटेगिरी में बांटा हुआ है। इसमें Holiday under the Negotiable Instruments Act, Holidays under Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays शामिल है।
Bank Holiday January 2026: 3-4 नहीं जनवरी महीने में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक
डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं मिलती रहेंगी
आज नववर्ष की पूर्व संध्या / इमोइनू इरत्पा की वजह से आइजोल और इम्फाल में बैंक की छुट्टी है, लेकिन इसका असर डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर नहीं पड़ेगा। ग्राहक बैंक बंद रहने के बावजूद बिना किसी रुकावट के नेट बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, छुट्टी के दिन NEFT और RTGS के जरिए फंड ट्रांसफर की सुविधा उपलब्ध रहती है।
इसके अलावा UPI से पेमेंट करना, बैलेंस चेक करना और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करना पूरी तरह संभव है।
बैंक हॉलिडे दिसंबर 2025 की लिस्ट
| डेट | दिन | छुट्टी / त्योहार | किस शहर में बंद रहेंगे बैंक |
| 1 दिसंबर | सोमवार | राज्य स्थापना दिवस / स्वदेशी आस्था दिवस | इटानगर, कोहिमा |
| 3 दिसंबर | बुधवार | सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व | पणजी |
| 7 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 12 दिसंबर | शुक्रवार | पा टोगन संगमा पुण्यतिथि | शिलांग |
| 13 दिसंबर | शनिवार | दूसरा शनिवार | सभी बैंक |
| 14 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 18 दिसंबर | गुरुवार | यू सोसो थाम पुण्यतिथि | शिलांग |
| 19 दिसंबर | शुक्रवार | गोवा मुक्ति दिवस | पणजी |
| 20 दिसंबर | शनिवार | लोसूंग / नमसूंग उत्सव | गंगटोक |
| 21 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 22 दिसंबर | सोमवार | लोसूंग / नमसूंग उत्सव | गंगटोक |
| 24 दिसंबर | बुधवार | क्रिसमस ईव | आइजोल, कोहिमा, शिलांग |
| 25 दिसंबर | गुरुवार | क्रिसमस | लगभग पूरे भारत में बैंक बंद |
| 26 दिसंबर | शुक्रवार | क्रिसमस उत्सव | आइजोल, कोहिमा, शिलांग |
| 27 दिसंबर | शनिवार | क्रिसमस / चौथा शनिवार | कोहिमा |
| 28 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 30 दिसंबर | मंगलवार | यू कियांग नांगबह पुण्यतिथि | शिलांग |
| 31 दिसंबर | बुधवार | नववर्ष की पूर्व संध्या / इमोइनू इरत्पा | आइजोल, इम्फा |
सोर्स : भारतीय रिजर्व बैंक
