Today Bank Holiday, 30 December 2025: भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी बैंक हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार, आज कुछ राज्यों और शहरों में बैंक बंद रह सकते हैं। भारत में बैंक अवकाश राष्ट्रीय छुट्टियों के साथ-साथ स्थानीय त्योहारों, विशेष अवसरों पर भी तय किए जाते हैं। स्थानीय त्योहारों की वजह से बैंक की छुट्टी भी अलग-अलग होती हैं। अगर आपको आज किसी जरूरी बैंकिंग काम (जैसे नकद जमा-निकासी, चेक क्लियरेंस) से ब्रांच जाना है तो यहां पहले ही चेक कर लें कि आज आपके शहर में बैंक खुले है या नहीं…
आज 30 दिसंबर 2025 को बैंक खुले है या बंद?
आज यानी 30 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को यू कियांग नांगबह पुण्यतिथि की वजह से शिलांग में बैंक बंद हैं। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इन छुट्टियों को तीन कैटेगिरी में बांटा हुआ है। इनमें Holiday under the Negotiable Instruments Act, Holidays under Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays शामिल है।
Bank Holiday January 2026: 3-4 नहीं जनवरी महीने में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक
छुट्टी के दिन भी मिलती रहेंगी डिजिटल बैंकिंग की ये सुविधाएं
कियांग नांगबह पुण्यतिथि की वजह से शिलांग में आज बैंकों की छुट्टी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि बैंकिंग सुविधाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। छुट्टी के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। ग्राहक बिना किसी परेशानी के नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
छुट्टी के दिन भी NEFT और RTGS के जरिए फंड ट्रांसफर की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा ऑनलाइन शॉपिंग, UPI पेमेंट, बिजली-पानी के बिल का भुगतान, मोबाइल रिचार्ज और अन्य डिजिटल ट्रांजैक्शन भी आसानी से किए जा सकते हैं। इसके साथ ही अपने खाते का बैलेंस चेक, मिनी स्टेटमेंट और अन्य जरूरी बैंकिंग काम ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं।
दिसंबर 2025 की बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट
| डेट | दिन | छुट्टी / त्योहार | किस शहर में बंद रहेंगे बैंक |
| 1 दिसंबर | सोमवार | राज्य स्थापना दिवस / स्वदेशी आस्था दिवस | इटानगर, कोहिमा |
| 3 दिसंबर | बुधवार | सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व | पणजी |
| 7 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 12 दिसंबर | शुक्रवार | पा टोगन संगमा पुण्यतिथि | शिलांग |
| 13 दिसंबर | शनिवार | दूसरा शनिवार | सभी बैंक |
| 14 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 18 दिसंबर | गुरुवार | यू सोसो थाम पुण्यतिथि | शिलांग |
| 19 दिसंबर | शुक्रवार | गोवा मुक्ति दिवस | पणजी |
| 20 दिसंबर | शनिवार | लोसूंग / नमसूंग उत्सव | गंगटोक |
| 21 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 22 दिसंबर | सोमवार | लोसूंग / नमसूंग उत्सव | गंगटोक |
| 24 दिसंबर | बुधवार | क्रिसमस ईव | आइजोल, कोहिमा, शिलांग |
| 25 दिसंबर | गुरुवार | क्रिसमस | लगभग पूरे भारत में बैंक बंद |
| 26 दिसंबर | शुक्रवार | क्रिसमस उत्सव | आइजोल, कोहिमा, शिलांग |
| 27 दिसंबर | शनिवार | क्रिसमस / चौथा शनिवार | कोहिमा |
| 28 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 30 दिसंबर | मंगलवार | यू कियांग नांगबह पुण्यतिथि | शिलांग |
| 31 दिसंबर | बुधवार | नववर्ष की पूर्व संध्या / इमोइनू इरत्पा | आइजोल, इम्फा |
सोर्स : भारतीय रिजर्व बैंक
