Bank Holiday Today: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दिसंबर महीने के लिए बैंक की छुट्टी की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक आज यानी 3 दिसंबर 2025 (बुधवार) को बैंक की छुट्टी है। बता दें कि विभिन्न राज्यों में अलग-अलग स्थानीय त्योहारों के वजह से सरकारी छुट्टी भी अलग-अलग होती हैं। ऐसे में अगर आप किसी काम से बैंक जाने का सोच रहे हैं यहां चेक कर लें कि आज आपके शहर में बैंक खुले है या नहीं…
आज 3 दिसंबर को बैंक बंद हैं या खुले?
आज 3 दिसंबर को सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व की वजह से पणजी में बैंक की छुट्टी है। आरबीआई ने इन छुट्टियों को तीन कैटेगिरी में बांटा हुआ है। इसमें Holidays under Negotiable Instruments Act, Holiday under the Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays शामिल है।
दिसंबर 2025 की बैंक हॉलिडे की लिस्ट
| डेट | दिन | छुट्टी / त्योहार | किस शहर में बंद रहेंगे बैंक |
|---|---|---|---|
| 1 दिसंबर | सोमवार | राज्य स्थापना दिवस / स्वदेशी आस्था दिवस | इटानगर, कोहिमा |
| 3 दिसंबर | बुधवार | सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व | पणजी |
| 7 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 12 दिसंबर | शुक्रवार | पा टोगन संगमा पुण्यतिथि | शिलांग |
| 13 दिसंबर | शनिवार | दूसरा शनिवार | सभी बैंक |
| 14 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 18 दिसंबर | गुरुवार | यू सोसो थाम पुण्यतिथि | शिलांग |
| 19 दिसंबर | शुक्रवार | गोवा मुक्ति दिवस | पणजी |
| 20 दिसंबर | शनिवार | लोसूंग / नमसूंग उत्सव | गंगटोक |
| 21 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 22 दिसंबर | सोमवार | लोसूंग / नमसूंग उत्सव | गंगटोक |
| 24 दिसंबर | बुधवार | क्रिसमस ईव | आइजोल, कोहिमा, शिलांग |
| 25 दिसंबर | गुरुवार | क्रिसमस | लगभग पूरे भारत में बैंक बंद |
| 26 दिसंबर | शुक्रवार | क्रिसमस उत्सव | आइजोल, कोहिमा, शिलांग |
| 27 दिसंबर | शनिवार | क्रिसमस / चौथा शनिवार | कोहिमा |
| 28 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 30 दिसंबर | मंगलवार | यू कियांग नांगबह पुण्यतिथि | शिलांग |
| 31 दिसंबर | बुधवार | नववर्ष की पूर्व संध्या / इमोइनू इरत्पा | आइजोल, इम्फाल |
सोर्स : भारतीय रिजर्व बैंक
छुट्टी के दिन भी मिलती रहेंगी ये सुविधाएं
आप बैंक की छुट्टी के दिन भी UPI, IMPS या नेट बैंकिंग आदि जैसी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप छुट्टी के दिन बिना रुकावट के यूपीआई के जरिए अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते हैं या रिचार्ज, बिल पेमेंट कर सकते हैं यानी ग्राहक छुट्टियों के दौरान भी अपने अधिकतर जरूरी बैंकिंग कार्य बिना टेंशन के कर सकता है।
