Bank Holiday Today, 27 December 2025: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार, आज बैंक की छुट्टी है। बैंक की छुट्टियां राज्यों और शहरों के स्थानीय त्योहारों के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। कई बार स्थानीय त्योहारों या विशेष अवसरों के कारण कुछ राज्यों में बैंक बंद रहते हैं, जबकि अन्य जगहों पर खुले रहते हैं।
ऐसे में अगर आपको किसी जरूरी काम से आज बैंक ब्रांच जाना है, तो पहले यह जरूर चेक कर लें कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं। इससे अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकता है…
Bank Holiday December 2025: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? यहां चेक करें सरकारी छुट्टी की पूरी लिस्ट
आज बैंक खुले है या बंद?
आज यानी 27 दिसंबर, शनिवार को क्रिसमस और चौथा शनिवार होने के कारण कोहिमा में बैंक बंद हैं। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इन छुट्टियों को तीन कैटेगिरी में बांटा हुआ है। इनमें Holiday under the Negotiable Instruments Act, Holidays under Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays शामिल है।
Bank Holiday January 2026: 3-4 नहीं जनवरी महीने में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक
छुट्टी के दिन भी मिलती रहेंगी ये सुविधाएं
क्रिसमस और चौथा शनिवार होने के कारण की वजह से आज बैंकों की छुट्टी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ग्राहकों की बैंकिंग सुविधाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। बैंक बंद होने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। बिना किसी परेशानी के ग्राहक नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आप छुट्टी के दिन भी NEFT और RTGS के जरिए फंड ट्रांसफर की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे जरूरी भुगतान समय पर किए जा सकेंगे। इसके अलावा UPI पेमेंट, ऑनलाइन शॉपिंग, बिजली-पानी के बिल का भुगतान, मोबाइल रिचार्ज और अन्य डिजिटल ट्रांजैक्शन भी आसानी से किए जा सकते हैं।
ग्राहक इसके साथ ही अपने खाते का बैलेंस चेक, मिनी स्टेटमेंट और अन्य जरूरी बैंकिंग काम ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं। वहीं, ATM सेवाएं भी सामान्य रूप से चालू रहेंगी, जिससे जरूरत पड़ने पर नकद निकासी की जा सकेगी।
दिसंबर 2025 की बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट
| डेट | दिन | छुट्टी / त्योहार | किस शहर में बंद रहेंगे बैंक |
|---|---|---|---|
| 1 दिसंबर | सोमवार | राज्य स्थापना दिवस / स्वदेशी आस्था दिवस | इटानगर, कोहिमा |
| 3 दिसंबर | बुधवार | सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व | पणजी |
| 7 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 12 दिसंबर | शुक्रवार | पा टोगन संगमा पुण्यतिथि | शिलांग |
| 13 दिसंबर | शनिवार | दूसरा शनिवार | सभी बैंक |
| 14 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 18 दिसंबर | गुरुवार | यू सोसो थाम पुण्यतिथि | शिलांग |
| 19 दिसंबर | शुक्रवार | गोवा मुक्ति दिवस | पणजी |
| 20 दिसंबर | शनिवार | लोसूंग / नमसूंग उत्सव | गंगटोक |
| 21 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 22 दिसंबर | सोमवार | लोसूंग / नमसूंग उत्सव | गंगटोक |
| 24 दिसंबर | बुधवार | क्रिसमस ईव | आइजोल, कोहिमा, शिलांग |
| 25 दिसंबर | गुरुवार | क्रिसमस | लगभग पूरे भारत में बैंक बंद |
| 26 दिसंबर | शुक्रवार | क्रिसमस उत्सव | आइजोल, कोहिमा, शिलांग |
| 27 दिसंबर | शनिवार | क्रिसमस / चौथा शनिवार | कोहिमा |
| 28 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 30 दिसंबर | मंगलवार | यू कियांग नांगबह पुण्यतिथि | शिलांग |
| 31 दिसंबर | बुधवार | नववर्ष की पूर्व संध्या / इमोइनू इरत्पा | आइजोल, इम्फा |
सोर्स : भारतीय रिजर्व बैंक
