Bank Holiday Today, 19 December 2025: अगर आप किसी काम से आज बैंक जाने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दिसंबर महीने के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है इस लिस्ट के मुताबिक आज बैंक की छुट्टी है यहां चेक करें आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद…
आज 19 दिसंबर को बैंक खुले है या बंद?
आज यानी 19 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को गोवा मुक्ति दिवस की वजह से पणजी में बैंक की छुट्टी है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इन छुट्टियों को तीन कैटेगिरी (Holiday under the Negotiable Instruments Act, Holidays under Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays) में बांटा हुआ है।
ट्रेन में तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाना पड़ेगा भारी…देना होगा अतिरिक्त शुल्क
दिसंबर 2025 की बैंक हॉलिडे की लिस्ट
| डेट | दिन | छुट्टी / त्योहार | किस शहर में बंद रहेंगे बैंक |
|---|---|---|---|
| 1 दिसंबर | सोमवार | राज्य स्थापना दिवस / स्वदेशी आस्था दिवस | इटानगर, कोहिमा |
| 3 दिसंबर | बुधवार | सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व | पणजी |
| 7 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 12 दिसंबर | शुक्रवार | पा टोगन संगमा पुण्यतिथि | शिलांग |
| 13 दिसंबर | शनिवार | दूसरा शनिवार | सभी बैंक |
| 14 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 18 दिसंबर | गुरुवार | यू सोसो थाम पुण्यतिथि | शिलांग |
| 19 दिसंबर | शुक्रवार | गोवा मुक्ति दिवस | पणजी |
| 20 दिसंबर | शनिवार | लोसूंग / नमसूंग उत्सव | गंगटोक |
| 21 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 22 दिसंबर | सोमवार | लोसूंग / नमसूंग उत्सव | गंगटोक |
| 24 दिसंबर | बुधवार | क्रिसमस ईव | आइजोल, कोहिमा, शिलांग |
| 25 दिसंबर | गुरुवार | क्रिसमस | लगभग पूरे भारत में बैंक बंद |
| 26 दिसंबर | शुक्रवार | क्रिसमस उत्सव | आइजोल, कोहिमा, शिलांग |
| 27 दिसंबर | शनिवार | क्रिसमस / चौथा शनिवार | कोहिमा |
| 28 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 30 दिसंबर | मंगलवार | यू कियांग नांगबह पुण्यतिथि | शिलांग |
| 31 दिसंबर | बुधवार | नववर्ष की पूर्व संध्या / इमोइनू इरत्पा | आइजोल, इम्फाल |
बैंक की छुट्टी के दिन भी मिलते रहेगी नेट बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी सुविधाएं
आज यूगोवा मुक्ति दिवस की वजह से पणजी में बैंक की छुट्टी है। आप छुट्टी के बावजूद भी बिना किसी रोक शीर्षक नेट बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी कुछ जरूरी वित्तीय सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं है –
बैंक की छुट्टी के दिन आप NEFT और RTGS जैसे सर्विसेज का इस्तेमाल किया जा सकता है।
अप यूपीआई का इस्तेमाल कर सकते है। छुट्टी के दिन आप फंड ट्रांसफर, बैलेंस चेक भी कर सकते हैं।
आप एटीएम विड्रॉल और कार्ड ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।
