Bank Holiday Today: यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे के अवसर पर आज यानी 18 सितंबर को बैंक की छुट्टी रहने वाली है। हर वर्ष भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ‘नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट’ के तहत बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। इस एक्ट के तहत छुट्टी के दिन चेक और प्रोमिसरी नोट जैसे दस्तावेज की प्रोसेस नहीं होते है। अगर आप आज ऐसे ही कोई काम के लिए बैंक में जाने का सोच रहें हैं तो यहां चेक कर लें कि आपके शहर में आज बैंक खुले है या नहीं…
आज बैंक बंद है या खुले?
आज यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे के अवसर पर शिलांग में बैंक की छुट्टी रहने वाली है।
इस सप्ताह कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
आज यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे के अवसर पर शिलांग में बैंक की छुट्टी रहने वाली है। इसके अलावा, इस सप्ताह 21 सितंबर को रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
सैलरी से भी ज्यादा मकान का किराया! SEBI चेयरमैन के घर का रेंट 7 लाख रुपये महीना, जानें कौन चुकाएगा
हॉलिडे के दिन भी मिलती रहेगी ये सुविधाएं
बैंक की छुट्टी के दिन भी आप बिना किसी परेशानी के कई ऑनलाइन सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें यूपीआई से लेकर नेट बैंकिंग तक शामिल है।
नेट बैंकिंग
छुट्टी के दिन भी आप आप नेट बैंकिंग जैसी सुविधाओं का भी बिना परेशानी के इस्तेमाल कर सकते हैं।
सरकारी कर्मचारियों को मिली गुड न्यूज! दुर्गा पूजा से पहले मिलेगी सिंतबर महीने की सैलरी
यूपीआई
आप यूपीआई का भी इस्तेमाल बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं। यूपीआई से आप अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं, पैसे भेज करते हैं और पैसा रिसीव भी कर सकते हैं और मोबाइल रिचार्ज तक कर सकते हैं।
सितंबर 2025 बैंक हॉलिडे
छुट्टी की डेट | किस दिन बंद रहेंगे बैंक | क्या है छुट्टी की वजह? | राज्य/शहर |
3 सितंबर 2025 | बुधवार | करमा पूजा | झारखंड |
4 सितंबर 2025 | गुरुवार | ओणम | केरल |
5 सितंबर 2025 | शुक्रवार | ईद-ए-मिलाद | गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, झारखंड और आंध्र प्रदेश |
6 सितंबर 2025 | शनिवार | ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी | छत्तीसगढ़ |
7 सितंबर 2025 | रविवार | रविवार की छुट्टी | बैंक पूरे भारत में बंद रहेंगे। |
8 सितंबर 2025 | सोमवार | ईद-ए-मिलाद | मुंबई |
12 सितंबर 2025 | शुक्रवार | ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी | जम्मू और श्रीनगर |
13 सितंबर 2025 | शनिवार | दूसरा शनिवार | पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे। |
14 सितंबर 2025 | रविवार | करमा पूजा + साप्ताहिक अवकाश | पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे। |
18 सितंबर 2025 | गुरुवार | यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे | शिलांग |
21 सितंबर 2025 | रविवार | महालय अमावस्या + साप्ताहिक अवकाश | कर्नाटक, केरल, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल |
22 सितंबर 2025 | सोमवार | मनवरात्रि स्थापना | जयपुर |
23 सितंबर 2025 | मंगलवार | महाराज हरि सिंह जी | हरियाणाजम्मू और कश्मीरहरियाणा |
27 सितंबर 2025 | शनिवार | चौथा शनिवार | पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे। |
28 सितंबर 2025 | रविवार | रविवार की छुट्टी | पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे। |
29 सितंबर 2025 | सोमवार | महासप्तमी | असम, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल |
30 सितंबर 2025 | मंगलवार | महाअष्टमी | कोलकाता, पटना, रांची, अगरतला, भुवनेश्वर, इम्फाल, जयपुर, गुवाहाटी |