Bank Holiday Today: आज के समय में बैंक से जुड़े अधिकतर काम ऑनलाइन ही हो जाते है। लेकिन अक्सर कैश निकालने, पेंशन लेने या अन्य जरूरी काम के लिए लोगों को बैंक जाने की जरूरत पड़ती हैं। लेकिन अक्सर जब भी शनिवार होता है तो लोगों में कंफ्यूजन रहता है कि बैंक खुले हैं या नहीं। आज 13 दिसंबर को शनिवार है ऐसे में कई लोग यहीं कंफ्यूजन में है। अगर आपको भी किसी काम से बैंक जाना है तो यहां पहले ही चेक कर ले कि आपके शहर में बैंक खुले है या नहीं…
आज शनिवार, 13 दिसंबर को बैंक खुले है या बंद?
आज शनिवार, 13 दिसंबर को महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक की छुट्टी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इन छुट्टियों को तीन कैटेगिरी Holiday under the Negotiable Instruments Act, Holidays under Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays में बांटा हुआ है।
वंदे भारत का टिकट ऐसे कर सकते है कम दाम में बुक, इस ऑप्शन से 300 रुपये घट जाएगा किराया
दिसंबर महीने की बैंक की छुट्टी की लिस्ट
| डेट | दिन | छुट्टी / त्योहार | किस शहर में बंद रहेंगे बैंक |
|---|---|---|---|
| 1 दिसंबर | सोमवार | राज्य स्थापना दिवस / स्वदेशी आस्था दिवस | इटानगर, कोहिमा |
| 3 दिसंबर | बुधवार | सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व | पणजी |
| 7 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 12 दिसंबर | शुक्रवार | पा टोगन संगमा पुण्यतिथि | शिलांग |
| 13 दिसंबर | शनिवार | दूसरा शनिवार | सभी बैंक |
| 14 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 18 दिसंबर | गुरुवार | यू सोसो थाम पुण्यतिथि | शिलांग |
| 19 दिसंबर | शुक्रवार | गोवा मुक्ति दिवस | पणजी |
| 20 दिसंबर | शनिवार | लोसूंग / नमसूंग उत्सव | गंगटोक |
| 21 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 22 दिसंबर | सोमवार | लोसूंग / नमसूंग उत्सव | गंगटोक |
| 24 दिसंबर | बुधवार | क्रिसमस ईव | आइजोल, कोहिमा, शिलांग |
| 25 दिसंबर | गुरुवार | क्रिसमस | लगभग पूरे भारत में बैंक बंद |
| 26 दिसंबर | शुक्रवार | क्रिसमस उत्सव | आइजोल, कोहिमा, शिलांग |
| 27 दिसंबर | शनिवार | क्रिसमस / चौथा शनिवार | कोहिमा |
| 28 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 30 दिसंबर | मंगलवार | यू कियांग नांगबह पुण्यतिथि | शिलांग |
| 31 दिसंबर | बुधवार | नववर्ष की पूर्व संध्या / इमोइनू इरत्पा | आइजोल, इम्फाल |
बैंक की छुट्टी के दिन भी मिलती रहेंगी ये सुविधाएं
आज शनिवार, 13 दिसंबर को बैंक की छुट्टी है लेकिन फिर भी आप UPI, IMPS या नेट बैंकिंग आदि जैसी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप यूपीआई के जरिए अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते हैं या रिचार्ज, बिल पेमेंट कर सकते हैं। यानी ग्राहक छुट्टियों के दौरान भी अपने अधिकतर जरूरी बैंकिंग कार्य बिना टेंशन के कर सकता है।
