Makar Sankranti Bank Holidays: आज यानी 14 जनवरी 2025 को देशभर में मकर संक्रान्ति का त्योहार मनाया जा रहा है। मकर संक्रान्ति के मौके पर देशभर के कई राज्यों में सरकारी छुट्टी होती है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, देशभर के कुछ राज्यों में आज सरकारी छुट्टी हैं और बैंक भी बंद रहेंगे। इसका मतलब है कि कई राज्यों के पब्लिक व प्राइवेंट बैंकों में आज छुट्टी रहेगी।
गौर करने वाली बात है कि आरबीआई ने जनवरी महीने के लिए बैंक हॉलिडे शेड्यूल कुछ समय पहले ही रिलीज किया था। जनवरी के महीने में कुल 13 दिन बैंकों में अवकाश हैं। इनमें पब्लिक हॉलिडे, रीजनल हॉलिडे और रविवार के अवकाश के साथ महीने के दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टियां शामिल हैं। जनवरी में अभी तक न्यू ईयर, गुरु गोविंद सिंह जयंती की छुट्टी हो चुकी है।
EPFO Pension: 10 साल की नौकरी में हर महीने मिलेगी कितनी पेंशन? ऐसे करें चेक और जानें सारे फायदे
गौर करने वाली बात है कि आज मकर संक्रान्ति के मौके पर बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहक अपने जरूरी काम निपटा सकेंगे। आमदिनों की तरह ही नेट बैंकिंग, ATM, मोबाइल ऐप्लिकेशन और बैंक की वेबसाइट चालू रहेंगी।
14 जनवरी को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक
14 जनवरी को मकर संक्रान्ति/उत्तरायण/पोंगल/माघ संक्रान्ति/माघ बीहू/हजरत अली के जन्मदिन के मौके पर अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहटी, हैदराबाद-आंध्र प्रदेश, हैदराबाद-तेलंगाना, ईटानगर, कानपुर और लखनऊ में भी बैंकों में अवकाश रहेगा।
आज से मेगा इवेंट महाकुंभ की शुरुआत, कटरा-प्रयागराज के बीच दौड़ेगी डायरेक्ट स्पेशल ट्रेन
आरबीआई छुट्टियों को तीन कैटेगिरी में बांटता है: Real-Time Gross Settlement Holiday, Banks’ Closing of Accounts Holiday (बैंकों के खाते बंद करने की छुट्टी) और Holidays Under the Negotiable Instruments Act। हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। राज्य-विशिष्ट त्योहारों के दौरान, बैंक केवल उन्हीं राज्यों में बंद रहते हैं, जबकि राष्ट्रीय त्योहारों के दौरान, देश भर में बैंक बंद रहते हैं।
जनवरी में बैंकों में कब-कब छुट्टी: January bank holidays 2025 list
छुट्टी (अवसर) | तारीख | दिन |
न्यू ईयर/लूसॉन्ग/नामसूंग (New Y-मकर संक्रान्ति/उत्तरायण/पोंगल/माघ संक्रान्ति/माघ बीहू/हजरत अली जन्मदिवस के मौके पर 14 जनवरी 2025 को बैंकों में इन राज्यों में छुट्टी रहेगी- अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहटी, हैदराबाद (आंध्र प्रदेश), हैदराबाद (तेलंगाना), ईटानगर, कानपुर और लखनऊ।ear’s Day/Loosong/Namsoong) | 1 जनवरी | बुधवार |
लूसॉन्ग/नामसूंग/न्यू ईयर (Loosong/Namsoong/New Year Celebration) | 2 जनवरी | गुरुवार |
श्री गुरु गोविंद सिंह जयंती (Sri Guru Gobind Singh’s Birthday) | 6 जनवरी | सोमवार |
मिशनरी दिवस/इमोइनु इरत्पा (Missionary Day/Imoinu Iratpa) | 11 जनवरी | शनिवार |
मकर संक्रान्ति/उत्तरायण/पोंगल/माघ संक्रान्ति/माघ बीहू/हजरत अली जन्मदिवस (Makar Sankranti/Uttarayana Punyakala/Pongal/Maghe Sankranti/Magh Bihu/Birthday of Hazarat Ali) | 14 जनवरी | मंगलवार |
तिरुवल्लुवर दिवस (Thiruvalluvar Day) | 15 जनवरी | बुधवार |
उज़ावर तिरुनाल (Uzhavar Thirunal) | 16 जनवरी | गुरुवार |
नेताजी सुभाष चंद्र बोस और वीर सुरेंद्रसाई जयंती (Birthday of Netaji Subhas Chandra Bose/Vir Surendrasai Jayanti) | 23 जनवरी | गुरुवार |