Bank Holidays Next Week: अगर आपको अगले हफ्ते बैंक में कुछ काम है तो यहां खबर आपके काफी काम की है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दिसंबर महीने के लिए बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक, अगले हफ्ते 5 दिन बैंक की छुट्टी रहने वाली है।
आरबीआई Negotiable Instruments Act के तहत बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। इस एक्ट के तहत, छुट्टी के दिन चेक और प्रोमिसरी नोट जैसे डाक्यूमेंट की प्रोसेसिंग भी नहीं होती हैं। ऐसे में अगर आपको 22 दिसंबर से 27 दिसंबर के बीच बैंक में कुछ काम है तो यहां चेक कर लें कि आपके शहर में बैंक खुले रहेंगे या नहीं…
22 दिसंबर को बैंक की छुट्टी
22 दिसंबर 2025 (सोमवार) लोसांग/ नामसूंग उत्सव के कारण गंगटोक में बैंक की छुट्टी रहने वाली है। लोसांग (नामसूंग) हर साल सिक्किम में तिब्बती चंद्र कैलेंडर के 10वें महीने के 18वें दिन मनाया जाता है, जो फसल के मौसम की शुरुआत का भी प्रतीक है।
क्रिसमस-न्यू ईयर पर मिलेगी भीड़ से राहत, रेलवे ने किया 244 स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान
24 दिसंबर को बैंक की छुट्टी
क्रिसमस ईव के अवसर पर 24 दिसंबर 2025 (बुधवार) को आइजोल, कोहिमा और शिलांग में बैंक की छुट्टी रहेगी।
25 दिसंबर को बैंक की छुट्टी
क्रिसमस पर्व के कारण 25 दिसंबर, गुरुवार को लगभग पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे। यह ईसाई धर्म का प्रमुख त्योहार है, जो हर वर्ष 25 दिसंबर को यीशु मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।
26 दिसंबर को बैंक की छुट्टी
क्रिसमस उत्सव के चलते 26 दिसंबर, शुक्रवार को आइजोल, कोहिमा और शिलांग में बैंक की छुट्टी रहेगी।
27 दिसंबर को बैंक की छुट्टी
27 दिसंबर, शनिवार को क्रिसमस और चौथा शनिवार होने के कारण कोहिमा में बैंक बंद रहेंगे। बता दें कि आरबीआई ने इन छुट्टियों को तीन कैटेगिरी में बांटा हुआ है। इनमें Holiday under the Negotiable Instruments Act, Holidays under Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays शामिल है।
छुट्टी के दिन भी मिलती रहेंगी नेट बैंकिंग और डिजिटल बैंकिंग की सुविधाएं
बैंक की छुट्टी होने के बावजूद ग्राहक कई जरूरी वित्तीय सेवाओं का बिना किसी रुकावट इस्तेमाल कर सकते हैं। छुट्टी के दिन भी नेट बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए अकाउंट से जुड़ी ज्यादातर सुविधाएं पहले की तरह उपलब्ध रहती हैं, जिससे ग्राहकों को बैंक ब्रांच जाने की जरूरत नहीं पड़ती हैं।
छुट्टी के दिन भी NEFT, RTGS और UPI के जरिए फंड ट्रांसफर किया जा सकता है। इसके अलावा बैलेंस चेक करना, एटीएम से पैसे निकालना और डेबिट या क्रेडिट कार्ड से लेन-देन करना भी आसानी से संभव होता है।
दिसंबर 2025 बैंक की छुट्टी की लिस्ट
| डेट | दिन | छुट्टी / त्योहार | किस शहर में बंद रहेंगे बैंक |
|---|---|---|---|
| 1 दिसंबर | सोमवार | राज्य स्थापना दिवस / स्वदेशी आस्था दिवस | इटानगर, कोहिमा |
| 3 दिसंबर | बुधवार | सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व | पणजी |
| 7 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 12 दिसंबर | शुक्रवार | पा टोगन संगमा पुण्यतिथि | शिलांग |
| 13 दिसंबर | शनिवार | दूसरा शनिवार | सभी बैंक |
| 14 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 18 दिसंबर | गुरुवार | यू सोसो थाम पुण्यतिथि | शिलांग |
| 19 दिसंबर | शुक्रवार | गोवा मुक्ति दिवस | पणजी |
| 20 दिसंबर | शनिवार | लोसूंग / नमसूंग उत्सव | गंगटोक |
| 21 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 22 दिसंबर | सोमवार | लोसूंग / नमसूंग उत्सव | गंगटोक |
| 24 दिसंबर | बुधवार | क्रिसमस ईव | आइजोल, कोहिमा, शिलांग |
| 25 दिसंबर | गुरुवार | क्रिसमस | लगभग पूरे भारत में बैंक बंद |
| 26 दिसंबर | शुक्रवार | क्रिसमस उत्सव | आइजोल, कोहिमा, शिलांग |
| 27 दिसंबर | शनिवार | क्रिसमस / चौथा शनिवार | कोहिमा |
| 28 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 30 दिसंबर | मंगलवार | यू कियांग नांगबह पुण्यतिथि | शिलांग |
| 31 दिसंबर | बुधवार | नववर्ष की पूर्व संध्या / इमोइनू इरत्पा | आइजोल, इम्फाल |
सोर्स – भारतीय रिजर्व बैंक
