Bank Holiday January 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जनवरी महीने के लिए बैंकों की आधिकारिक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के अनुसार, जनवरी 2026 में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें सार्वजनिक छुट्टी के साथ-साथ हर रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार की साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं। ऐसे में बैंक से जुड़े जरूरी कामों की पहले से योजना बनाना जरूरी हो जाता है, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
आरबीआई ने बैंक छुट्टियों को तीन अलग-अलग कैटेगिरी में बांटा है, जिससे ग्राहकों को यह समझने में आसानी हो कि किन दिनों में कौन-सी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ये कैटेगिरी हैं – Holidays under Negotiable Instruments Act, Holiday under the Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays। ध्यान देने वाली बात यह है कि कुछ छुट्टियां राज्य विशेष होती हैं, इसलिए बैंक शाखा जाने से पहले अपने राज्य के अनुसार पूरी लिस्ट जरूर चेक करनी चाहिए…
इस हफ्ते पांच दिन बंद रहेंगे बैंक, आपके शहर में कब-कब हैं सरकारी छुट्टी?
जनवरी 2026 की बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट (January 2026 Bank Holidays List)
| डेट | दिन | छुट्टी / कारण | किस शहर में बंद रहेंगे बैंक |
|---|---|---|---|
| 1 जनवरी 2026 | गुरुवार | नववर्ष / गान-नगाई | आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इम्फाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, शिलांग |
| 2 जनवरी 2026 | शुक्रवार | नववर्ष उत्सव / मन्नम जयंती | आइजोल, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम |
| 3 जनवरी 2026 | शनिवार | हजरत अली जयंती | लखनऊ |
| 4 जनवरी 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 10 जनवरी 2026 | शनिवार | दूसरा शनिवार | सभी बैंक |
| 11 जनवरी 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 12 जनवरी 2026 | सोमवार | स्वामी विवेकानंद जयंती | कोलकाता |
| 14 जनवरी 2026 | बुधवार | मकर संक्रांति / माघ बिहू | अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, ईटानगर |
| 15 जनवरी 2026 | गुरुवार | पोंगल / उत्तरायण पुण्यकाल | बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद, विजयवाड़ा |
| 16 जनवरी 2026 | शुक्रवार | थिरुवल्लुवर दिवस | चेन्नई |
| 17 जनवरी 2026 | शनिवार | उझावर तिरुनल | चेन्नई |
| 18 जनवरी 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 23 जनवरी 2026 | शुक्रवार | नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती / बसंत पंचमी | अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता, |
| 24 जनवरी 2026 | शनिवार | चौथा शनिवार | सभी बैंक |
| 25 जनवरी 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 26 जनवरी 2026 | सोमवार | गणतंत्र दिवस | लगभग पूरे भारत में |
सोर्स – भारतीय रिजर्व बैंक
अनारक्षित टिकट में कब जरूरी होगी फिजिकल कॉपी?
किन कारणों से रहती है बैंकों में छुट्टी?
भारत में बैंकों की छुट्टियां सिर्फ शनिवार और रविवार तक सीमित नहीं होतीं है। राष्ट्रीय पर्व जैसे गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहते हैं। इनके अलावा, दिवाली, दुर्गा पूजा, ईद, क्रिसमस जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहारों पर भी अलग-अलग राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होती हैं।
बिना परेशानी के मिलती रहेंगी नेट बैंकिंग और डिजिटल बैंकिंग की सुविधाएं
ग्राहक बैंक की छुट्टी होने के बावजूद कई जरूरी वित्तीय सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। नेट बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए अकाउंट से जुड़ी ज्यादातर सुविधाएं पहले की तरह उपलब्ध रहती हैं। छुट्टी के दिन भी NEFT, RTGS और UPI के जरिए फंड ट्रांसफर किया जा सकता है।
