Bank Holiday December 2025 : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दिसंबर महीने के लिए बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक इस महीने 18 दिन बैंकों की छुट्टी है। इसमें सार्वजनिक छुट्टी के अलावा, रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार छुट्टी शामिल है।
आरबीआई ने इन छुट्टियों को तीन कैटेगिरी (Holidays under Negotiable Instruments Act, Holiday under the Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays) में बांटा हुआ है। यहां चेक करें छुट्टी की पूरी लिस्ट…
दिसंबर 2025 की बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट
| डेट | दिन | छुट्टी / त्योहार | किस शहर में बंद रहेंगे बैंक |
|---|---|---|---|
| 1 दिसंबर | सोमवार | राज्य स्थापना दिवस / स्वदेशी आस्था दिवस | इटानगर, कोहिमा |
| 3 दिसंबर | बुधवार | सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व | पणजी |
| 7 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 12 दिसंबर | शुक्रवार | पा टोगन संगमा पुण्यतिथि | शिलांग |
| 13 दिसंबर | शनिवार | दूसरा शनिवार | सभी बैंक |
| 14 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 18 दिसंबर | गुरुवार | यू सोसो थाम पुण्यतिथि | शिलांग |
| 19 दिसंबर | शुक्रवार | गोवा मुक्ति दिवस | पणजी |
| 20 दिसंबर | शनिवार | लोसूंग / नमसूंग उत्सव | गंगटोक |
| 21 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 22 दिसंबर | सोमवार | लोसूंग / नमसूंग उत्सव | गंगटोक |
| 24 दिसंबर | बुधवार | क्रिसमस ईव | आइजोल, कोहिमा, शिलांग |
| 25 दिसंबर | गुरुवार | क्रिसमस | लगभग पूरे भारत में बैंक बंद |
| 26 दिसंबर | शुक्रवार | क्रिसमस उत्सव | आइजोल, कोहिमा, शिलांग |
| 27 दिसंबर | शनिवार | क्रिसमस / चौथा शनिवार | कोहिमा |
| 28 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 30 दिसंबर | मंगलवार | यू कियांग नांगबह पुण्यतिथि | शिलांग |
| 31 दिसंबर | बुधवार | नववर्ष की पूर्व संध्या / इमोइनू इरत्पा | आइजोल, इम्फाल |
सोर्स : भारतीय रिजर्व बैंक
किन वजहों से रहती है बैंको की छुट्टी?
देश में बैंक की छुट्टी सिर्फ शनिवार और रविवार तक सीमित नहीं है। सभी राष्ट्रीय पर्व जैसे गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस पर सभी बैंकों में छुट्टी रहती है। इसके अलावा, दिवाली, दुर्गा पूजा, ईद, क्रिसमस, जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहारों पर भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होती हैं।
छुट्टी के दिन भी मिलती रहेंगी डिजिटल बैंकिंग की सुविधा
बैंक की छुट्टी के दिन भी आप UPI, IMPS या नेट बैंकिंग आदि जैसी सेवाओं का बिना रुकावट के इस्तेमाल कर सकते हैं। आप छुट्टी के दिन बिना टेंशन के यूपीआई के जरिए अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसका मतलब है कि ग्राहक छुट्टियों के दौरान भी अपने अधिकतर जरूरी बैंकिंग कार्य बिना टेंशन के कर सकता है।
