Akshaya Tritiya, Aaj Ka Sone Ka Bhav LIVE: अक्षय तृतीया को ‘अख तीज’ के नाम से भी जाना जाता है। भारत में अक्षय तृतीया के मौके पर लोग जमकर सोने की खरीदारी करते हैं और ऐसा इसलिए है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इस दिन सोना खरीदना शुभ होता है और इससे समृद्धि आती है। इस दिन एक ऐसा ‘अबूझ मुहूर्त’ होता है जब लोग बिना कोई मुहूर्त देखे कोई भी खरीदारी कर सकते हैं।

अक्षय तृतीया कब है? (Akshaya Tritiya 2025 Date)

इस साल अक्षय तृतीया आज यानी 30 अप्रैल 2025 को है। लेकिन हिंदू पंचांग के अनुसार अक्षय तृतीया की शुरुआत कल (29 अप्रैल 2025) शाम को हो गई। लेकिन आज सुबह उदया तिथि में शुरुआत होने से अधिकतर लोग आज ही अक्षय तृतीया का पर्व मनाएंगे। हम आपको बता रहे हैं अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त, ज्वेलर्स द्वारा ऑफर किए जा रहे डिस्काउंट व डील ऑफर्स के बारे में। इसके साथ ही आपको बताएंगे सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें, पढ़ें हर जरूरी डिटेल…

Live Updates
17:56 (IST) 30 Apr 2025

आभूषण विक्रेताओं के संगठन अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद (जीजेसी) ने अनुमान लगाया है कि पिछले साल की तुलना में मूल्य के लिहाज से सोने की बिक्री में 35 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की जाएगी।

17:56 (IST) 30 Apr 2025
अक्षय तृतीया के अवसर पर सोने और चांदी की खरीदारी में तेजी आई

दुनिया के सबसे बड़े स्वर्ण उपभोक्ता भारत में बुधवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर सोने और चांदी की खरीदारी में तेजी आई। कीमतें अधिक होने के बावजूद मूल्यवान धातु की खरीद को लेकर आकर्षण बना हुआ है।

17:24 (IST) 30 Apr 2025
Akshaya Tritiya, Aaj Ka Sone Ka Bhav LIVE: सोना खरीदने से आती है मां लक्ष्मी की अति कृपा

माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने से मां लक्ष्मी की अति कृपा होती है। इस दिन खरीदा गया सोना के कारण आप दिन गुनी रात चौगुनी तरक्की करते हैं। स्कन्द पुराण के अनुसार, इस दिन खरीदा गया सोना कभी नष्ट नहीं होता और समृद्धि देने वाला होता है।

17:23 (IST) 30 Apr 2025

अक्षय तृतीया के दिन कुछ जगहों पर घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसलिए अक्षय तृतीया को शाम के समय मुख्य द्वार, किचन, तुलसी, तिजोरी और पूजा घर में अवश्य दीपक जलाएं।

15:48 (IST) 30 Apr 2025
चेन्नई में आज सोने का भाव (Gold Price in Chennai Today)

चेन्नई में आज 18 कैरेट सोने की कीमत ₹7,434 प्रति ग्राम है। कल यह बाजार में 7,435 रुपये प्रति ग्राम पर उपलब्ध था।

चेन्नई में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 8,975 रुपये प्रति ग्राम है। कल यह बाजार में 8,980 रुपये प्रति ग्राम पर उपलब्ध था।

आज चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,791 प्रति ग्राम है। कल यह बाजार में ₹9,797 प्रति ग्राम पर उपलब्ध था।

14:58 (IST) 30 Apr 2025

24 कैरेट गोल्ड का रेट आज बेंगलुरु में 9,791 रुपये प्रति ग्राम है। जबकि कल मार्केट में सोना 9,797 रुपये प्रति ग्राम पर उपलब्ध था।

14:19 (IST) 30 Apr 2025
Akshaya Tritiya, Aaj Ka Sone Ka Bhav LIVE: बेंगलुरु में आज सोने का भाव (Gold Price in Bangalore Today)

आज बेंगलुरु में 18 कैरेट गोल्ड का रेट 7,344 रुपये प्रति ग्राम है। जबकि कल मार्केट में प्राइस 7,348 रुपये प्रति ग्राम था।

बेंगलुरु में आज 22 कैरेट सोने का भाव 8,976 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं कल मार्केट में रेट 8,980 रुपये प्रति ग्राम था।

13:28 (IST) 30 Apr 2025

मुंबई में आज 22 कैरेट गोल्ड का भाव 8,975 रुपये प्रति ग्राम है। जबकि कल यहां दाम 8,980 रुपये प्रति ग्राम था।

आज मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड का दाम 9,791 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं कल मार्केट में रेट 9,797 रुपये प्रति ग्राम था।

12:23 (IST) 30 Apr 2025
Akshaya Tritiya, Aaj Ka Sone Ka Bhav LIVE: मुंबई में आज सोने का भाव (Gold Price in Mumbai Today)

मुंबई में आज 18 कैरेट सोने का भाव 7,344 रुपये प्रति ग्राम है। जबकि कल यहां दाम 7,348 रुपये प्रति ग्राम था।

12:22 (IST) 30 Apr 2025

24 कैरेट 1 ग्राम गोल्ड का रेट दिल्ली में आज 9,804 रुपये है। कल दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 9,812 रुपये प्रति ग्राम था।

11:58 (IST) 30 Apr 2025

दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 8,990 रुपये प्रति ग्राम है। कल यहां गोल्ड का दाम 8,995 रुपये प्रति ग्राम था।

10:56 (IST) 30 Apr 2025
Akshaya Tritiya, Aaj Ka Sone Ka Bhav LIVE: दिल्ली में आज 18 कैरेट सोने का भाव

राजधानी दिल्ली में आज 18 कैरेट सोने का भाव 7,356 रुपये प्रति ग्राम है। कल यहां 1 ग्राम सोने का भाव 7,360 रुपये था।

10:19 (IST) 30 Apr 2025
अक्षय तृतीया पर क्या-क्या खरीदा जाता है

माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर खरीदी गई वस्तुएं समृद्धि और सौभाग्य लाती हैं। आमतौर पर लोग इस दिन सोना, चांदी, मिट्टी के बर्तन और पीतल के बर्तन खरीदते हैं।

10:00 (IST) 30 Apr 2025
Akshaya Tritiya, Aaj Ka Sone Ka Bhav LIVE: अयोध्या में आज 24 कैरेट सोने का भाव

अयोध्या में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹8,990 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का दाम ₹9804 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का दाम ₹7,3656 प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।

08:11 (IST) 30 Apr 2025
Akshaya Tritiya, Aaj Ka Sone Ka Bhav LIVE: दिल्ली में आज सोने का भाव

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,813 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का दाम ₹8,996 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का दाम ₹7,361 प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।

08:07 (IST) 30 Apr 2025
Akshaya Tritiya, Aaj Ka Sone Ka Bhav LIVE: नोएडा में आज सोने का भाव

नोएडा में आज 18K गोल्ड का प्राइस 7,361 रुपये प्रति ग्राम है। जबकि 22 कैरेट गोल्ड का दाम 8,996 रुपये प्रति ग्राम और 24K गोल्ड का दाम 9813 रुपये प्रति ग्राम है।

22:20 (IST) 29 Apr 2025
Akshaya Tritiya, Aaj Ka Sone Ka Bhav LIVE: देशभर में अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी

देशभर में लोग अक्षय तृतीया के मौके पर सोने की खरीदारी करते हैं। देश में इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है।

19:13 (IST) 29 Apr 2025
सोना खरीदने का सुनहरा मौका

तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स जैसे बड़े-बड़े ब्रांड्स गोल्ड पर जबरदस्त छूट ऑफर कर रहे हैं।

19:07 (IST) 29 Apr 2025
दिल्ली में आज सोने का भाव

दिल्ली में आज 18 कैरेट सोने की कीमत 7,360 रुपये प्रति ग्राम है।

18:22 (IST) 29 Apr 2025
क्यों गिरा सोने का भाव?

विश्लेषकों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण कमजोर वैश्विक संकेतों को बताया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,317.18 डॉलर प्रति औंस रहा।

18:22 (IST) 29 Apr 2025
MCX में सोने का भाव गिरा

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में जून में आपूर्ति वाले सोने का भाव 550 रुपये या 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95,475 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

18:22 (IST) 29 Apr 2025
अक्षय तृतीया पर सस्ता हुआ सोना

कमजोर हाजिर मांग के बीच वायदा कारोबार में सोने का भाव मंगलवार को 550 रुपये की गिरावट के साथ 95,475 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।