आधार कार्ड में यदि आप कोई अपडेट कराना चाहते हैं तो इसके लिए अब आपको डाकघर या फिर आधार सेवा केंद्र जाना होगा। यही नहीं आधार अपडेट भी अब हाथोंहाथ नहीं मिलता है बल्कि पहले इसके लिए अपॉइंटमेंट लेना होता है। ऐसे में आधार सेवा केंद्र विजिट करने की बजाय यह बेहतर है कि आप ऑनलाइन ही अपॉइंटमेंट ले लें और फिर उसके बाद अपडेट के लिए विजिट करें। ऐसा करने से आपके पैसे और समय की बचत होगी, इसके अलावा प्रक्रिया भी जटिल नहीं होगी। आइए जानते हैं, क्या है अपाइंटमेंट बुक करने का तरीका…
आधार कार्ड अपडेट और नए पंजीकरण के लिए दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, लखनऊ, चेन्नै समेत देश के कई प्रमुख शहरों में आधार सेवा केंद्रों की स्थापना की है। किसी भी आधार सेवा केंद्र में आधार अपडेट कराने के लिए अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए आपको https://appointments.uidai.gov.in/ पर जाना होगा। यहां आपको My Aadhaar के विकल्प पर क्लिक करना होगा। फिर ड्रॉप डाउन में दिए गए विकल्पों में से Book An Appointment के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
अब जो नया पेज खुलेगा वहां आपको पहले शहर या लोकेशन चुननी होगी। इसके बाद आपको नीचे Book Appointment के विकल्प पर क्लिक करना होगा। अब नया पेज खुलेगा। यहां आपके सामने तीन विकल्प होंगे आधार अपडेट, नया आधार और मैनेज अपॉइंटनेमंट्स। अब नया पेज खुलने पर आपको आधार अपडेट या एनरोलमेंट्स चुनना होगा। यदि आप आधार अपडेट का विकल्प चुनते हैं तो फिर एक पेज और खुलेगा। यहां आपको आधार नंबर, आधार में दर्ज नाम दर्ज करना होगा और आधार सेवा केंद्र चुनना होगा। इसके बाद पर्सनल डिटेल्स भरनी होंगी। फिर टाइम स्लॉट चुनना होगा और फिर आपके सामने अपॉइंटमेंट की डिटेल आ जाएगी, जिस पर चेक करने के साथ ही आपकी बुकिंग हो जाएगी। फिर आप आधार सेवा केंद्र में जाते ही अपडेट करा सकेंगे।
ऐसे सर्च करें आधार अपडेशन और पंजीकरण केंद्र: आपको https://appointments.uidai.gov.in/ पर जाना होगा। यहां आपको तीन विकल्प दिखेंगे स्टेट, पोस्टल कोड और सर्च बॉक्स। इनमें से किसी भी विकल्प के जरिए आप अपने नजदीकी आधार अपडेशन सेंटर को सर्च कर सकते हैं। मान लीजिए कि आप State के विकल्प पर क्लिक करते हैं तो नया पेज खुलेगा। यहां आपको अपना राज्य चुनना होगा। इसके बाद जिले का चयन करना होगा। फिर उपजिला और उसके बाद गांव/शहर या फिर कस्बे का चयन करना होगा। इसके बाद नीचे लिखे कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा। फिर Locate a Centre पर क्लिक करना होगा।