7th pay commission latest news: देश के आम बजट के बाद अब राज्यों में भी बजट पेश किए जा रहे हैं। बीते कुछ दिनों में उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई बड़े राज्यों ने बजट पेश किए हैं। इसमें सरकारी कर्मचारियों के लिए भी बजट दिए जा रहे हैं।

उत्तराखंड के बजट में कर्मचारियों के लिए क्या: राज्य के विधानसभा में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वित्तीय वर्ष 2021- 22 के लिए 57,400.32 करोड का बजट पेश किया। इस बजट में राज्य सरकार के वेतन भत्तों के लिये 16,422.51 करोड रुपये के व्यय का प्रावधान किया गया है। वहीं, पेंशन और अन्य रिटायरमेंट के लाभों पर 6,400.19 करोड का व्यय अनुमानित है। ब्याज के भुगतान पर 60,052.19 करोड जबकि कर्ज के भुगतान पर 4241.57 करोड प्रस्तावित है।

बजट में सर्वाधिक 29.58 फीसदी व्यय वेतन भत्तों और मजदूरी पर प्रस्तावित है तथा इसके बाद अन्य व्ययों पर 15. 79 प्रतिशत तथा वृहत तथा लघु निर्माण कार्यो पर 15.01 फीसद और पेंशन आदि पर 13. 03 प्रतिशत खर्च किया जाना है।

केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ी हुई डीए का इंतजार: केंद्रीय कर्मचारियों को अपनी रुकी हुई अतिरिक्त डीए यानी महंगाई भत्ते का इंतजार है। दरअसल, बीते साल मार्च महीने में ही केंद्र सरकार ने डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसे जून 2021 तक के लिए रोक दिया गया।

हालांकि, अब मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि सरकार इसे समय से पहले रिलीज कर सकती है। अभी कर्मचारियों को 17 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता दी जाती है।