प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट 2017 की तारीफ की है। उन्‍होंने कहा कि वित्‍त अरुण जेटली ने दाल से डाटा तक सबको ख्‍याल रखा है। टैक्‍स रेट घटाने का ऐलान साहसपूर्ण हैं। इस बजट से रोजगार बढ़ेंगे, मजदूरों को फायदा होगा। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट में मिडिल क्‍लास को राहत देते हुए इनकम टैक्‍स घटाया है। साथ ही राजनीतिक पार्टियों को 2000 रुपये से ज्‍यादा के नकद चंदे पर भी रोक लगा दी गई। कालेधन पर रोक लगाने वाले फैसले के तहत तीन लाख रुपये से ज्‍यादा के कैश लेनदेन को भी बंद कर दिया गया है। जेटली ने बजट पेश करते हुए कहा कि 2.5 से पांच लाख रुपये की सालाना कमाई पर अब पांच प्रतिशत की दर से टैक्‍स लगेगा। वर्तमान में यह दर 10 प्रतिशत है। रेलवे को लेकर घोषणाओं में ई-टिकट से सर्विस चार्ज हटाने का फैसला लिया गया है। बजट में झारखंड और गुजरात में एम्‍स खोले जाने, मनरेगा का बजट आवंटन बढ़ाकर 48 हजार करोड़ रुपये करने, प्रधानमंत्री आवास योजना में 23 हजार करोड़, प्रधानमंत्री सड़क योजना में 2019 तक 4 लाख करोड़ खर्च करने की घोषणा की गई है। जेटली ने बजट पेश करते हुए कहा कि भारत दुनिया में मंदी के बीच उभरता सितारा है। इस साल अर्थव्‍यवस्‍था पटरी पर आएगी। उन्‍होंने नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि महंगाई की दर को 6 प्रतिशत से कम पर लाए हैं। जीएसटी और नोटबंदी बड़ा फैसला है। कालेधन के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। नोटबंदी से टैक्‍स कलेक्‍शन बढ़ा है।
Union Budget 2017: Live Video Streaming

बजट 2017 से जुडी सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ई. अहमद केरल की मालाप्पुरम लोकसभा सीट से सांसद थे। वह मुस्लिम लीग पार्टी में थे। अहमद इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। मनमोहन सिंह की सरकार में वे विदेश राज्यमंत्री थे। उनकी उम्र 78 साल थी। ई अहमद यूपीए सरकार के दौरान रेल राज्य मंत्री भी रहे थे। ई. अहमद का जन्म 29 अप्रैल 1938 को हुआ था। अहमद केरल विधासभा से 1967, 1977, 1980, 1982 और 1987 में विधायक चुने गए। वह 1982 से 1987 तक केरल सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। अहमद 1991, 1996, 1998, 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा के लिए चुने गए। वह 2004 से 2009 के बीच विदेश राज्यमंत्री भी रहे।

जानिए बजट में क्‍या चाहता है आम आदमी:

Live Updates
12:55 (IST) 1 Feb 2017
50 लाख से 1 करोड़ तक की आय पर सरचार्ज देना होगा-वित्त मंत्री अरुण जेटली
12:54 (IST) 1 Feb 2017
रक्षा पेंशनरों के लिए वेब आधारित पेंशन संवितरण प्रणाली स्थापित की जाएगी- वित्त मंत्री अरुण जेटली
12:53 (IST) 1 Feb 2017
2.5 लाख से 5 लाख सीमा तक आय का इनकम टैक्स 10 फीसदी से घटा कर 5 फीसदी किया गया - वित्त मंत्री अरुण जेटली
12:49 (IST) 1 Feb 2017
राजनीतिक पार्टियां को अब 2 हजार से ज्यादा चंदे का हिसाब देना होगा।
12:47 (IST) 1 Feb 2017
राजनीतिक दल अब सिर्फ 2000 ही कैश ले सकती हैं, अब तक 20000 थी लिमिट
12:46 (IST) 1 Feb 2017
राजनीतिक पार्टियां अब नहीं ले सकेंगी 2 हजार से ज्यादा कैश- वित्त मंत्री अरुण जेटली
12:43 (IST) 1 Feb 2017
छोटी कंपनियों को टैक्स में छूट दी गई है पहले ये टैक्स 30% था जो अब 25% लगेगा- वित्त मंत्री अरुल जेटली
12:39 (IST) 1 Feb 2017
देशभर में 600 से भी अधिक जिलों में प्रधानमंत्री कौशल केन्‍द्रों का विस्‍तार किया जाएगा: वित्‍त मंत्री अरुण जेटली
12:38 (IST) 1 Feb 2017
रक्षा व्यय के लिए 2,74,114 करोड़ रुपए का प्रावधान- वित्त मंत्री अरुण जेटली
12:37 (IST) 1 Feb 2017
भारत सरकार इस साल 3.48 लाख करोड़ रुपये कर्ज लेगी वहीं पिछले साल ये आकड़ा 4.2 लाख करोड़ था- वित्त मंत्री अरुण जेटली
12:35 (IST) 1 Feb 2017
वित्‍तीय घाटा जीडीपी का लक्ष्‍य 3.2 रखने का लक्ष्‍य- वित्त मंत्री अरुण जेटली
12:34 (IST) 1 Feb 2017
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सुनाया शेर, कहा- कालेधन को भी अपना रंग बदलना पड़ा
12:33 (IST) 1 Feb 2017
टैक्स चोरी का भार ईमानदार लोगों पर पड़ता है- वित्त मंत्री अरुण जेटली
12:32 (IST) 1 Feb 2017
देश में सिर्फ 24 लाख लोग 10 लाख से ज्यादा आय दिखाते हैं- वित्त मंत्री अरुण जेटली
12:31 (IST) 1 Feb 2017
रक्षा क्षेत्र के लिए 2.74 लाख करोड़ का बजट- वित्त मंत्री अरुण जेटली
12:26 (IST) 1 Feb 2017
भारतीय रेलवे के लिए 1 लाख 31 हजार करोड़ का बजट आवंटित किया गया है- वित्त मंत्री अरुण जेटली
12:24 (IST) 1 Feb 2017
देश के आर्थिक अपराधियों पर सख्ती दिखाएगी सरकार- वित्त मंत्री अरुण जेटली
12:23 (IST) 1 Feb 2017
देश के फौजियों के लिए विशेष यात्रा सुविधाएं, रेलवे की टिकट के लिए लाइन में नहीं लगना होगा- वित्त मंत्री अरुण जेटली
12:21 (IST) 1 Feb 2017
डाकघरों में भी बनेंगे पासपोर्ट- वित्त मंत्री अरुण जेटली
12:19 (IST) 1 Feb 2017
देश से संपत्ति लेकर विदेश भागने वालों की संपत्ति जब्त करने के लिए नया कानून बनेगा- वित्त मंत्री अरुण जेटली
12:18 (IST) 1 Feb 2017
सरकारी संस्‍थाओं में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दिया जाएगा- वित्त मंत्री अरुण जेटली
12:15 (IST) 1 Feb 2017
सरकार ने डिजिटल पेमेंट से जुड़े BHIM एप को लेकर दो नई योजना रेफरल, कैशबैक शुरु की गई- वित्त मंत्री अरुण जेटली
12:13 (IST) 1 Feb 2017
नेशनल हाईवे के विकास के लिए 64 हजार करोड़ -वित्त मंत्री अरुण जेटली
12:11 (IST) 1 Feb 2017
शेयर बाजार में सरकारी कंपनियों की लिस्टिंग के लिए समय सीमा तय होगी-वित्त मंत्री अरुण जेटली
12:05 (IST) 1 Feb 2017
बजट में FIPB को खत्म किया गया ये विदेशी निवेश को मंजूरी देता था- वित्त मंत्री अरुण जेटली
12:03 (IST) 1 Feb 2017
वरिष्ठ नागरिकों को LIC की पॉलिसी पर 8% तय रिटर्न दिया जाएगा-वित्त मंत्री अरुण जेटली
12:01 (IST) 1 Feb 2017
पैसेंजर सुरक्षा के लिए रेल सुरक्षा कोष बनाया जाएगा। इसके लिए एक लाख करोड़ का प्रावधान। रेल का बजट 1,31, 000 करोड़ का होगा- वित्त मंत्री अरुण जेटली
12:00 (IST) 1 Feb 2017
पीपीपी मॉडल से छोटे शहरों में एयरपोर्ट खोले जाएंगे- वित्त मंत्री अरुण जेटली